Mahesh Bhatt की ये 5 फिल्में देखकर कहेंगे वाह डायरेक्टर साहब! फिल्म हो तो ऐसी
Mahesh Bhatt Best Movies on OTT: हिंदी सिनेमा में सबसे अलग फिल्में बनाने की महारत महेश भट्ट को ही हासिल है। महेश भट्ट ने रोमांटि, क्राइम, हॉरर और फैमिली समेत कई तरह के जोनर पर फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्में सुपरहिट रहती हैं। आज महेश भट्ट अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनकी बेस्ट 5 मूवीज के बारे में......
- Written By: निक्की राय
महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को हुआ था। उनका जन्म गुजराती हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता गुजराती ब्राह्मण नानाभाई थे और उनकी माताजी एक गुजराती मुस्लिम शिरिन मोहम्मद अली थीं। बता दें कि महेश भट्ट के छोटे भाई मुकेश भट्ट भी एक प्रोड्यूसर हैं।
महेश भट्ट ने अपने पूरे करियर में 70 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में सफल रही हैं। उनकी फिल्मों में काफी खुलापन रहता है। आज हम आपको उनकी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आप भी महेश भट्ट के डायरेक्शन के फैन हो जाएंगे।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
सारांश- फिल्म सारांश 1984 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में 26 साल के अनुपम खेर ने 65 साल के वृद्ध का किरदार निभाया है। इस फिल्म को नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
आशिकी-1990 में आई फिल्म आशिकी महेश भट्ट ने ही डायरेक्ट की थी। ये उनके करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक रही। इसे गाने भी सदाबहार बन गए। ये ऑल टाइम रोमांटिक मूवी बन गई। इसे आप ओटीटी पर फ्री में भी देख सकते हैं।
नाम- साल 1986 में आई फिल्म नाम बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई थी। इसमें दो भाइयों की कहानी है, जो एक-दूसरे पर जान देते हैं। 'तू कल चला जाएगा' और 'चिट्ठी आई है' जैसे गाने इसी मूवी के हैं, जो सदाबहार बन गए।
जख्म-1998 में रिलीज हुई फिल्म जख्म का गाना 'गली में आज चांद निकला' आज तक बहुत पसंद किया जाता है। महेश भट्ट की इस फिल्म में अजय देवगन, पूजा भट्ट, कुणाल खेमू ने काम किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अर्थ-महेश भट्ट की फिल्म अर्थ 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दो नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इस फिल्म में एक महिला के जीवन के बारे में बताया है। ये फिल्म महिलाओं के जीवन पर बनी है। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
