महाराष्ट्र मनपा चुनाव में नेताओं ने परिवार संग डाला वोट, देखें लोकतंत्र की शानदार झलकियां
Maharashtra Municipal Elections Photos: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका चुनाव में आज मतदान किया गया। इस दौरान राज्य के सभी बड़े नेताओं ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की। देखें इसकी खूबसूरत झलकियां।
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को वोट डालने नागपुर के मतदान केंद्र पर पहुंचे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और उनकी मां ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोट डालने के बाद अपनी उंगलियों पर लगी स्याही दिखाई।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नागपुर महानगरपालिका (NMC) चुनाव में अपना वोट डाला और कहा कि ‘नोटा' का विकल्प चुनने से परोक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवारों को बढ़ावा मिलता है।
आंदोलन में वापस दिखा तो 50 ग्राम ड्रग्स डाल दूंगा जेब में फिर सड़ोगे जेल में, मुंबई पुलिस का चौंकाने वाल वीडियो
कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा
जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है हिंसा करना नहीं, जेल में ही रहेंगे शिवसेना पार्षद रमेश महात्रे, कोर्ट की फटकार
NEET Dispute: ठाकरे भाइयों की मुंबई में बड़ी हुंकार, बोले-‘छात्रों के साथ अन्याय पर अब सरकार को सिखाएंगे सबक’
शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान वोटिंग के बाद उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे, बेटे नेता आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे के साथ अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई।
नितिन गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां महल क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि जनता ने नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) चुनावों में तीन बार भाजपा को चुना है और उसे विकास के लिए काम करने का अवसर दिया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे नगर निगम चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने परिवार के साथ BMC चुनावों के लिए मुंबई के एक पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया।
नागपुर कांग्रेस शहर प्रमुख विकास ठाकरे ने गुरुवार को नागपुर महानगरपालिका (NMC) चुनाव में परिवार के साथ अपना वोट डाला।
मालेगांव में शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने महानगरपालिका चुनाव के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने हमें वोट देने और अपने प्रतिनिधियों को चुनने का कानूनी अधिकार दिया है। मालेगांव के एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैंने आज नगर निगम चुनावों में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया है। मुझे उम्मीद है कि अच्छे जन प्रतिनिधि चुने जाएंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने अपनी बेटी सिद्धि और पत्नी मोनिका के साथ महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में पुणे के पी जोग स्कूल में वार्ड नंबर 31 के पोलिंग सेंटर नंबर 42 में वोट डाला।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य चित्रा वाघ ने मतदान किया।
मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने पुणे स्थानीय निकाय चुनावों में वोट डाला। उन्होंने कहा वोट देना एक पवित्र कर्तव्य है जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए, क्योंकि वोटिंग से ही शासक चुने जाते हैं। अगर आप अच्छा शासन चाहते हैं, तो घर पर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने अपना कर्तव्य निभाया।
RPI प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने परिवार के साथ BMC चुनावों के लिए मुंबई में वोट डाला।
BJP के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने वोटरों से अपील की कि वे शहर के पूरे विकास के लिए वोटिंग के इस पवित्र काम में ज़्यादा से ज़्यादा हिस्सा लें।
नागपुर में मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
