ऊँ नम: शिवाय- यह डिजाइन शिव भक्तों के लिए सबसे खास है। ॐ अक्षर भगवान शिव से जुड़ा है, इसलिए केवल ॐ बनवाना भी काफी है। इसमें मंत्र के साथ कई लोग त्रिशूल या डमरू भी बनवाते हैं। ज्यादातर लोग इसे कंधे, बाजू या कॉलर बोन के पास बनवाना पसंद करते हैं। अगर आप मिनिमल लुक चाहते हैं, तो केवल ऊँ बनाना भी काफी रहेगा।