Lip Care Tips: होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 6 आसान स्टेप्स

Lip Care Routine: फटे, रूखे और बेजान होंठ चेहरे की खूबसूरती को फीका कर देते हैं। खासकर बदलते मौसम में होंठों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। रोज की लिप केयर में इन 6 आसान स्टेप्स को शामिल करें।
Lip care tips for soft pink hydrated lips
लिप केयर टिपस्फोटो.सोशल मीडिया
Updated on
Lip Care Tips
लिप केयर की शुरुआत साफ होंठों से करें। रात में उसे अच्छी तरह साफ करके ही सोएं। इसके लिए कॉटन पैड या मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। होंठों को रगड़कर साफ करने से ड्राईनेस और जलन बढ़ सकती है।फोटो.सोशल मीडिया
Lip Care Tips
होंठों पर जमा डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन की जाती है। इसके लिए थोड़ी चीनी में शहद या नारियल तेल मिलाकर नरम स्क्रब तैयार करें। इसे होंठों पर बिना ज्यादा दबाव डाले कुछ सेकंड हल्के हाथों से लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें। फोटो.सोशल मीडिया
Lip Care Tips
लिप्स की ड्राईनेस दूर करने के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। होंठों पर एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। इससे होंठों में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है और सुबह वे ज्यादा सॉफ्ट रहते हैं। फोटो.सोशल मीडिया
Lip Care Tips
सिर्फ चेहरे को ही नहीं, होंठों को भी धूप से बचाने की जरूरत है। दिन में बाहर निकलते समय SPF वाला लिप बाम इस्तेमाल करें। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जिनके होंठ धूप में जल्दी ड्राई या डार्क हो जाते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Lip Care Tips
होंठ सूखने पर बार-बार उन्हें जीभ से गीला करने से ड्राईनेस और बढ़ सकती है। होंठ सूखे लगें तो उन्हें चाटने के बजाय तुरंत लिप बाम लगाएं और पर्याप्त पानी पिएं।फोटो.सोशल मीडिया
Lip Care Tips
सोने से पहले लिपस्टिक और लिप प्रोडक्ट अच्छी तरह साफ करें और फिर मॉइस्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। रात में होंठों को लंबे समय तक नमी मिलने से सुबह उनकी ड्राईनेस खत्म हो जाती है। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com