Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कही बच्चें पैदा करने पर इनाम तो कही लिया जाता है टैक्स, जानिए इन देशों में आबादी बढ़ाने अजीब तरीके

दुनिया के कुछ देश ऐसे भी है जहां पर आबादी को बढ़ाने के लिए कई तरीके खोजे जाते है कहीं भारी भरकम टैक्स वसूला जाता है तो कही पर इनाम की घोषणा की जाती है। चलिए जानते हैं कहां कैसे बढ़ाई जा रहा है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jul 11, 2024 | 09:48 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

आज दुनियाभर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है जो विश्व की बढ़ती आबादी के प्रतिशत को व्यक्त करता है। भारत में जनसंख्या के साथ सीमित रखते हुए विकास पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे भी है जहां पर आबादी को बढ़ाने के लिए कई तरीके खोजे जाते है कहीं भारी भरकम टैक्स वसूला जाता है तो कही पर इनाम की घोषणा की जाती है। चलिए जानते हैं कहां कैसे बढ़ाई जा रहा है।

2 / 8

जापान - यहां की आबादी में युवाओं की संख्या कम होती जा रही है जिससे बुजुर्गों की आबादी इस देश में ज्यादा है जापान लोगों पर किए गए सर्वे के मुताबिक, पाया गया है कि, यहां पर 18 से 34 साल की उम्र के 70 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों और 60 प्रतिशत अविवाहित महिलाओं की रिलेशनशिप में रूचि नहीं थी। जिसे देखते हुए सरकार बच्चे पैदा करने वालों को 6 लाख रूपए तक का इनाम देती है।जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है।

सम्बंधित ख़बरें
1

चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines

2

IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त

3

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी

4

Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन

3 / 8

रूस- इस देश की आबादी भी घटने लगी है जहां पर शादी के बाद भी बहुत से जोड़े बच्चे नहीं करते हैं। इसके चलते सरकार ने 12 सितंबर 2007 को ‘गर्भधारण दिवस’ घोषित कर दिया था। इस दिन की छुट्टी रहती है, ताकि लोग बच्चे पैदा करने पर फोकस कर सकें। महिलाओं को यहां बच्चे के जन्म पर कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट किए जाते हैं और नौ हजार डॉलर यानी करीब सात लाख रुपये देते है।

4 / 8

इटली- इस देश में जनसंख्या की बात की जाए तो, युवाओं की संख्या यहां पर घटती जा रही है तो वहीं पर यहां पर यहां प्रति महिला फर्टिलिटी रेट महज 1.43 है, जो यूरोप के औसत 1.58 से भी कम है। बच्चे पैदा करने पर यहां पर सरकार जन्म से लेकर आर्थिक और शिक्षा का भी खर्ता उठाती है।

5 / 8

रोमानिया- इस देश की जनसंख्या और आबादी बढ़ाने को लेकर बात करें तो,सन 1990 के बाद से रोमानिया में जन्मदर लगातार कम हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, वर्ष 2018 में यहां जनसंख्या की वृद्धि दर -0.50 % है। जो दंपत्ति बच्चे पैदा नहीं करती है, उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।

6 / 8

तुर्किये- इस देश में आबादी बढ़ाने के लिए सरकार ने बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने का फैसला किया है। यहां पहला बच्चा पैदा होने पर 230 डॉलर, दूसरे बच्चे पर 270 डॉलर और तीसरा बच्चा पैदा होने पर 360 डॉलर का इनाम दिया जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को फुल वेतन पर आधे दिन का काम दिया जाता है।

7 / 8

हॉन्गकॉन्ग- इस देश में आबादी की बात की जाए तो,यहां प्रति महिला 1.23 बच्चा है। यह रेट भी सरकार की कोशिशों के बाद सुधरा है। वर्ष 2005 में यहां फर्टीलिटी रेट 0.95 चला गया था। वर्ष 2013 के बाद से यहां शादी शुदा जोड़ों को बच्चे पैदा करने पर इनाम दिया जाता है।

8 / 8

इसके अलावा कई देश और भी है जिनमें डेनमार्क, स्पेन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर जैसे देशों में भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन देशों की सरकारों ने भी अलग-अलग तरह से प्रोत्साहन योजना शुरू की है।

Know the strange ways to increase population in these countries

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2024 | 09:48 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.