दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में से एक हाथी, विश्व हाथी दिवस पर जानें हाथियों से जुड़ी रोचक बातें
भारत में धरोहर के रूप में हाथी को जाना जाता हैं जो सबसे बड़े पशुओं में से एक होता हैं इसे लेकर ही सभी हाथियों को समर्पित करते हुए अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस 12 अगस्त को हर साल मनाते है।
- Written By: दीपिका पाल
भारत में धरोहर के रूप में हाथी को जाना जाता हैं जो सबसे बड़े पशुओं में से एक होता हैं इसे लेकर ही सभी हाथियों को समर्पित करते हुए अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस 12 अगस्त को हर साल मनाते है। हाथी दिवस और हाथियों से जुड़ी कई बातें है जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं चलिए बात करते हैं..
विश्व हाथी दिवस को एलिफेंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन और फिल्म निर्माताओं पेट्रीसिया सिम्स और माइकल क्लार्क द्वारा साल 2011 में इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया और पहली बार 12 अगस्त 2012 को मनाया गया।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाने और उनकी तरफ ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी।
भारत में हर पांच साल में हाथियों की गिनती की जाती है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मुताबिक, साल 2017 में देश में लगभग 23 राज्यों से लिए गए आंकड़ों के अनुसार लगभग 27,312 हाथी थे, जबकि 2012 में इनकी संख्या 29,576 के आसपास थी।
हाथियों की मौत के मामले में केरल को सबसे बदनाम राज्य माना जाता है और भारत में हर पांच सालों में हाथियों की गिनती की जाती हैं जिसमें नए आंकड़ें सामने सामने आते है।
नेशनल जियोग्राफिक किड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी हर दिन घास, पौधे और फल खाने में 12 से 18 घंटे बिताते हैं।
पूरी दुनिया के हाथियों में से 25 फीसदी हाथी अकेले अफ्रीकी देश बोत्सवाना में पाए जाते हैं।
