Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में पतंगबाजी की धूम, ‘वो काटा’ शोरगुल के बीच खूब उड़ी पतंगें, तस्वीरों में देखें तितलियों की भांति आसमान उड़ती पतंगे

मकर संक्रांति के अवसर पर नागपुर में पतंगबाजी लोगों के सिर चढ़कर बोली। वो काटा... वो काटा... हुर्रेर्रेर्रे की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। मानों समूचा शहर छतों पर जा चढ़ा हो।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 14, 2025 | 05:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 8

मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। मकर संक्रांति के अवसर पर नागपुर में पतंगबाजी लोगों के सिर चढ़कर बोली। वो काटा... वो काटा... हुर्रेर्रेर्रे की आवाजें दिनभर गूंजती रहीं। मानों समूचा शहर छतों पर जा चढ़ा हो। (सभी फोटो सोर्स सोशल मीडीया)

2 / 8

दिनभर डीजे और ढोल की धुनों के बीच शहर भर में पतंगबाजी की धूम रही। युवक-युवतियों के बीच पेंच लड़ाने का क्रेज देखते ही बना। हर पतंग के कटने पर सिर्फ एक ही आवाज गूंज आसमान में सुनाई दी।

सम्बंधित ख़बरें
1

मकर संक्रांति से पहले इंदौर की ‘सिंगिंग कॉप’ सोनाली सोनी का वीडियो वायरल, चाइनीज मांझे से बचाव की दी सीख

2

नायलॉन मांझे से परहेज करें, सुरक्षित पतंगबाजी के लिए नासिक जिलाधिकारी की अपील 

3 / 8

आसमान में सूर्य की लालिमा फूटने के साथ मकर संक्रांति पर घरों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। सुबह के स्नान करने के बाद बच्चे अपनी-अपनी पतंगों के साथ घर के छतों पर डट गए तो कई मैदानों में दोस्तों के साथ मिलकर पतंगबाजी के हुड़दंग में मशगूल रहे।

4 / 8

धूप खिलने के साथ पतंगबाजी का रंग और परवान चढ़ा। हर ओर रंग-बिरंगी पतंगे तितलियों की भांति आसमान में थिरकती दिखाई दीं।

5 / 8

सुबह आठ बजे से छतों पर डीजे की धुन पर वो काटा वह मारा की गूंज पूरे दिन तक जारी रही। कई जगहों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। छत पर पतंग उड़ा रहे युवाओं ने खूब सेल्फियां लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर करते रहे।

6 / 8

पतंग के साथ इस्तेमाल किया जाने वाला प्रतिबंधित नायलॉन मांजा पक्षियों, जानवरों और नागरिकों के लिए खतरनाक है। पतंग उत्सव के लिए इस्तेमाल होने वाले नायलॉन मांजे के खतरे के कारण सोमवार को नागपुर शहर के कई फ्लाईओवर यातायात के लिए बंद कर दिए गए थे।

7 / 8

नायलॉन के मांजे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए नागपुर शहर के कई फ्लाईओवर आज यातायात के लिए बंद कर दिए गए थे। दुर्घटनाओं और जनहानि से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया था।

8 / 8

फ्लाईओवर पर वाहन चलाते समय पतंग उड़ाने से होने वाली दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया था। इसलिए मंगलवार को शहर के 14 फ्लाईओवर दिनभर के लिए बंद रहे। लेकिन शामतक पतंगबाजी की धुम रही।

Kite flying was a big hit in nagpur kites were flown amidst noise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 05:50 PM

Topics:  

  • Kite Flying

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.