Celebrity Style Decode: कंगना के ₹2 लाख के गरबा लुक में छिपे ये 6 स्टाइलिंग आइडिया, बजट में भी आएगा रॉयल लुक

Budget Royal Look: कंगना रानौत का ₹2.1 लाख का टोरानी लहंगा भले ही बजट से बाहर हो, लेकिन उनके लुक की 6 स्टाइलिंग ट्रिक्स आप अपने वॉर्डरोब में भी अपना सकती हैं। जानिए रॉयल दिखने के आसान तरीके।
Kangana ranaut lehenga budget royal styling idea rrs05
कंगना रानौतफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
budget royal styling idea
कंगना रनौत ने मरून और मल्टीकलर प्रिंट वाले टोरानी लहंगे के साथ ट्रेडिशनल स्टाइल को खास अंदाज दिया। इस लहंगा की कीमत करीब ₹2.1 लाख है। लेकिन इसके स्टाइलिंग आइडिया अपनाने के लिए इतना खर्च करना जरूरी नहीं।फोटो.सोशल मीडिया
budget royal styling idea
कंगना के लहंगे में रिच कलर, ट्रेडिशनल प्रिंट और कढ़ाई का मेल है। बजट में ऐसा लुक पाने के लिए पूरी तरह एम्ब्रॉयडरी वाले महंगे लहंगे की जगह प्रिंटेड लहंगा चुनें और बॉर्डर या ब्लाउज पर कढ़ाई को हाइलाइट करें।फोटो.सोशल मीडिया
budget royal styling idea
कंगना ने अपने लुक के साथ हैवी ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी पहनी। मल्टीलेयर नेकलेस, बड़े ईयररिंग्स और मांगटीका जैसे पीस ट्रेडिशनल आउटफिट को हटके बनाते हैं। कम बजट में भी एक बड़ा नेकलेस या ऑक्सिडाइज्ड झुमके पूरे लुक को खास बनाते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
budget royal styling idea
कंगना की स्लीक चोटी और ट्रेडिशनल हेयर एक्सेसरीज उनके लुक को पूरा करती हैं। आप भी सेंटर-पार्टिंग के साथ साफ-सुथरी चोटी बनाकर उसमें छोटे टैसल, परांदा या हेयर ज्वेलरी लगा सकती हैं। इससे बिना महंगे स्टाइलिंग के भी फेस्टिव लुक तैयार होगा।फोटो.सोशल मीडिया
budget royal styling idea
मैचिंग दुपट्टे को एक तरफ से ड्रेप करने पर लहंगे की कढ़ाई और बॉर्डर उभरकर नजर आते हैं। अपने दुपट्टे को कंधे पर पिन करें या एक साइड से खुला छोड़ें। अगर लहंगा पहले से हैवी है, तो दुपट्टे की ड्रेपिंग सिंपल रखें।फोटो.सोशल मीडिया
budget royal styling idea
रॉयल लुक के लिए सिर्फ महंगा फैब्रिक नहीं। लहंगे की लंबाई, कमर की फिटिंग और ब्लाउज का सही स्ट्रक्चर पूरे आउटफिट को बेहतर दिखाते हैं। पुराने लहंगे की फिटिंग ठीक करवाएं, ब्लाउज को अच्छी तरह फिट कराएं और ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा करें।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com