Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंटरव्यू में बार-बार हो रहे हैं रिजेक्ट? हो सकता है आप भी कर रहे हों ये 8 बड़ी गलतियां

Job Interview Mistakes: इंटरव्यू में बार-बार रिजेक्ट हो रहे हैं? जानिए नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू के दौरान होने वाली 8 बड़ी गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीके।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:42 AM
Follow Us
Follow Us:
1 / 10

कई बार लोगों को लगता है कि इंटरव्यू में रिजेक्शन की वजह सिर्फ और सिर्फ कम अनुभव है। लेकिन सच यह है कि कई उम्मीदवारों में अच्छी योग्यता होने के बावजूद भी उनसे ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो उनका पहला इंप्रेशन खराब कर देती हैं। अगर आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो अगली स्लाइड्स में बताई गई ये 8 गलतियां जरूर जान लें। इनमें से कोई एक भी गलती आपके सिलेक्शन के मौके को कम कर सकती है।

2 / 10

सोचिए, अगर इंटरव्यू लेने वाला आपसे पूछे कि "आप हमारी कंपनी के बारे में क्या जानते हैं"? और आपके पास कोई जवाब ही न हो, तो क्या असर पड़ेगा? यही गलती कई उम्मीदवार करते हैं। वे सिर्फ अपना रिज्यूम तैयार करते हैं, लेकिन जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, उसके बारे में जानने की कोशिश नहीं करते। आप इंटरव्यू देने जानें से पहले कंपनी की वेबसाइट, उसके काम और प्रोडक्ट्स के बारे में थोड़ा पढ़ लें। इससे इंटरव्यूअर को भी लगेगा कि आपने इस नौकरी को गंभीरता से लिया है।

सम्बंधित ख़बरें
1

CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

2

SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

3

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका

4

ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन

3 / 10

पहला इंप्रेशन सिर्फ आपकी बातों से नहीं, बल्कि आपकी टाइमिंग से भी बनता है। अगर आप देर से पहुंचते हैं, तो इंटरव्यूअर को लग सकता है कि आप समय की कद्र नहीं करते। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो बहुत ज्यादा पहले पहुंच जाना भी सही नहीं माना जाता है। कोशिश करें कि इंटरव्यू के समय से करीब दस-पंद्रह मिनट पहले पहुंच जाएं। इससे आपको खुद को संभालने, माहौल को समझने और बिना घबराहट के इंटरव्यू को शुरू करने का मौका मिलेगा।

4 / 10

कई लोग यह सोचते हैं कि ज्यादा बोलने से वे ज्यादा स्मार्ट लगेंगे। लेकिन इंटरव्यू में ऐसा हमेशा नहीं होता। अगर आप हर सवाल का जरूरत से ज्यादा लंबा जवाब देंगे, तो इंटरव्यूअर का ध्यान भटक सकता है। कोशिश करें कि आप जवाब सीधे, स्पष्ट और उदाहरण के साथ दें। जितना पूछा जाए, बस उतना ही बताएं। इससे आपकी बात ज्यादा प्रभावी लगेगी।

5 / 10

आप क्या बोलते हैं, उससे पहले लोग यह देखते हैं कि आप खुद को कैसे पेश करते हैं। झुके हुए कंधे, आंखों में आंखें न मिलाना, बार-बार हाथ-पैर हिलाना या बहुत घबराना आपके आत्मविश्वास को कमजोर दिखाता है। आप सीधे बैठें, चेहरें पर हल्की मुस्कान रखें, इतना ही नही बल्कि आप इंटरव्यूअर की तरफ देखकर बात करें और जरूरत से ज्यादा हाथों का इस्तेमाल न करें। अच्छी बॉडी लैंग्वेज आपके शब्दों से पहले आपका आत्मविश्वास दिखाती है।

6 / 10

अगर आप पहले कहीं काम कर चुके हैं, तो इंटरव्यू में कभी भी अपनी पुरानी कंपनी, मैनेजर की बुराई न करें। इंटरव्यूअर को इससे यह संदेश जा सकता है कि भविष्य में आप उनके बारे में भी ऐसा ही बोल सकते हैं। अगर नौकरी छोड़ने की वजह पूछी जाए, तो शांत और प्रोफेशनल तरीके से जवाब दें। जैसे— "मैं बेहतर सीखने और करियर ग्रोथ के अवसर की तलाश में हूं"।

7 / 10

अच्छी सैलरी हर व्यक्ति की इच्छा होती है, लेकिन इंटरव्यू की शुरुआत में बार-बार सिर्फ पैसे की बात करना यह अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ता। कंपनियां ऐसे उम्मीदवार पसंद करती हैं जो सीखने, जिम्मेदारी लेने और टीम के साथ काम करने में रुचि दिखाएं। जब इंटरव्यूअर खुद सैलरी की बात करें, तभी इस विषय पर बातचीत करें।

8 / 10

कई लोग रिज्यूमे में कई स्किल्स और उपलब्धियां लिख देते हैं, लेकिन इंटरव्यू में उनके बारे में विस्तार से नहीं बता पाते। याद रखें, आपके रिज्यूमे की हर लाइन पर सवाल पूछा जा सकता है। इसलिए इंटरव्यू से पहले अपना रिज्यूमे अच्छी तरह पढ़ लें और उसमें लिखी हर जानकारी का आत्मविश्वास के साथ जवाब देने की तैयारी करें।

9 / 10

जब इंटरव्यू के अंत में पूछा जाए—"क्या आपके मन में कोई सवाल है?"—तो सिर्फ "नहीं" कहकर बातचीत खत्म न करें। आप कंपनी की ट्रेनिंग, टीम, काम करने के तरीके या इस रोल की जिम्मेदारियों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। इससे इंटरव्यूअर को लगता है कि आप वास्तव में इस अवसर में रुचि रखते हैं और सोच-समझकर नौकरी चुनना चाहते हैं।

10 / 10

इंटरव्यू में सफलता सिर्फ डिग्री या अनुभव पर निर्भर नहीं करती। आपकी तैयारी, व्यवहार, आत्मविश्वास और छोटी-छोटी आदतें भी बड़ा फर्क डालती हैं। अगर आप इन 8 गलतियों से बचते हैं, समय पर तैयारी करते हैं और ईमानदारी के साथ अपने अनुभव और कौशल को पेश करते हैं, तो इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना काफी बढ़ सकती है। याद रखिए, इंटरव्यू सिर्फ कंपनी का आपको परखना नहीं होता, बल्कि यह मौका आपके लिए भी होता है कि आप सही नौकरी और सही कार्यस्थल का चुनाव कर सकें।

Job interview 8 mistakes job candidates should avoid photo gallery

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 07:42 AM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Successful Life

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.