झारखंड विधानसभा चुनाव : वोटिंग के साथ-साथ जीत के दावे, जानिए किसने क्या कहा
झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान जारी है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान जारी है।
JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है।
रांची में BJP ऑफिस घेरने गई कांग्रेस, अंडे-टमाटर और लाठियों से हुआ स्वागत! बैरिकेडिंग तोड़ते ही मचा बवाल-VIDEO
JPSC रिजल्ट विवाद पर रांची में बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आयोग का किया घेराव; भारी पुलिस बल तैनात
Jharkhand News: हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर से अज्ञात व्यक्ति का शव हुआ बरामद; पुलिस की जांच जारी
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
जबकि बीजेपी ने हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।
राज्य में विधानसभा की 81 सीटें हैं। और दो चरणों में वोटिंग हुई। पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था और 20 नवंबर यानी आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है।
सोरेन अगर सत्ता में वापसी करते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। और अगर उनकी हार होती है तो झारखंड में वो परंपरा कायम रहेगी जो 24 साल से चल रही है।
कल्पना सोरेन ने जीत का दावा किया और कहा की इतने कम कार्यकाल मे मैने इतना अच्छा काम किया है, तो मै दावा करती हूं कि अगले 5 साल में मै और अधिक काम करुंगी।
जेएमएम की ओर से सीएम चंपाई सोरेन के अलावा कल्पना सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल अंसारी समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री सीपी सिंह, रणधीर सिंह, नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी के अलावा अनंत ओझा और विरंची नारायण शामिल है।
कांग्रेस की ओर से मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और प्रदीप यादव फिर से मैदान में होंगे। जबकि आजसू पार्टी की ओर से सुदेश महतो, लम्बोदर महतो और सुनीता देवी शामिल होंगे।
