International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
Beer Glass Guide: क्या आप जानते हैं कि हर बीयर का अपना अलग ग्लास होता है? सही ग्लास न सिर्फ बीयर की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि उसका पूरा एक्सपीरियंस भी बदल देता है। जानिए बीयर ग्लास के बारे में।
बियर ग्लासआईपीए ग्लास- इसका अनोखा डिजाइन हॉप्स की खुशबू को उभारने के लिए बनाया गया है। यह इंडिया पेल एल पीने वालों के बीच सबसे लोकप्रिय ग्लासों में से एक है।
बियर ग्लासस्निफ्टर ग्लास- इस ग्लास को स्ट्रॉन्ग और हाई-अल्कोहल बीयर के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका गोल आकार खुशबू को सेंट्रलाइज्ड करता है, जिससे हर सिप अधिक फ्लेवरफुल लगता है।
बियर ग्लासवाइजेन ग्लास- यह लंबा ग्लास व्हीट बियर के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी ऊंचाई झाग को बेहतर बनाए रखती है और बीयर का स्वाद और टेस्ट बैलेंस रखती है।
बियर ग्लासगॉबलेट ग्लास- इस तरह के ग्लास का चौड़ा मुंह बीयर की खुशबू को और अधिक उभारता है। इसका उपयोग अक्सर बेल्जियन बियर और एब्बी बियर के लिए किया जाता है।
बियर ग्लासट्यूलिप ग्लास- ऊपर से हल्का मुड़ा हुआ यह ग्लास बीयर की खुशबू को अंदर बनाए रखता है। बेल्जियन एल और स्ट्रॉन्ग एल जैसी बीयर के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
बियर ग्लासपिल्सनर ग्लास- लंबा और पतला पिल्सनर ग्लास हल्के रंग की बीयर के लिए परफेक्ट माना जाता है। इसका आकार बीयर के बुलबुले और झाग को लंबे समय तक बनाए रखता है।
बियर ग्लासबियर मग- मोटे कांच से बना बियर मग बीयर को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करता है। इसे खासतौर पर लेजर और जर्मन बियर के लिए पसंद किया जाता है।
बियर ग्लासपिंट ग्लास- यह दुनिया का सबसे कॉमन बीयर ग्लास है। इसमें Lager, Pale Ale और Stout जैसी कई बीयर सर्व की जाती हैं। इसका चौड़ा आकार बीयर पीने को आसान बनाता है।