ऐसा होगा भारत का डिफेंस बजट, आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ाएगा भारत

केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। जिसके कारण भारत की आर्म्ड फोर्सेस की सुरक्षा के लिए बाहरी देशों से सुरक्षा उपकरण इंपोर्ट नहीं किए जा रहे है, यही कारण है कि भारत का डिफेंस बजट सीमित है।

डिफेंस सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on
DB 1_enhanced
पिछले कई सालों की तरह इस बार भी देश के बजट में जीडीपी में रक्षा क्षेत्र की हिस्सेदारी में कोई खास बढ़त नहीं होने वाली है। पिछली बार डिफेंस के लिए जीडीपी की दर 2.4 प्रतिशत देना तय किया गया था। इस बार भी डिफेंस का जीडीपी शेयर 1.9 प्रतिशत से 2 प्रतिशत के बीच ही रहने वाला है।
DB 3_enhanced
हालांकि इसका मतलब ये तो बिल्कुल भी नहीं है कि रक्षा क्षेत्र की मजबूती पर भारत सरकार का ध्यान नहीं है या इसे इग्नोर किया जा रहा है। साथ ही ऐसा भी नहीं है कि खर्च नहीं बढ़ाने के कारण डिफेंस सेक्टर की मजबूती प्रभावित हो रही है, बल्कि सच्चाई इसके विपरीत है।
केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के आने के बाद से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। जिसके कारण भारत की आर्म्ड फोर्सेस की सुरक्षा के लिए बाहरी देशों से सुरक्षा उपकरण इंपोर्ट नहीं किए जा रहे है, यही कारण है कि भारत का डिफेंस बजट सीमित है।
डिफेंस बजट को ना बढ़ाने का कारण ये भी है कि भारत धीरे-धीरे रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। यहां तक कि भारत रक्षा सौदों में निर्यात भी कर रहा है। देश में हाईटेक मारक हथियार बनने के कारण उनकी लागत कम पड़ रही है।
DB 2_enhanced
देश में कम बजट में बनने वाले हथियार भी धरती और पानी से लेकर आसमान तक में दुश्मन को मार गिराने में सक्षम हैं। विदेश से डिफेंस इंपोर्ट में कमी आने के कारण डिफेंस बजट में बहुत ज्यादा बढ़त नहीं होने पर भी भारतीय सेना ज्यादा ताकतवर हो रही है।
DB 4_enhanced
चीन, अमेरिका और रूस के बाद दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट भारत का है। हालांकि भारत से ज्यादा रक्षा बजट वाले तीनों देशों का ज्यादातर खर्च एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस या साइबर वारफेयर पर होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com