Women’s World Cup: जीत के बाद नहीं रुके हरमनप्रीत के आंसू! तिरंगे से लिपटकर मनाया जश्न, देखें Photos
India Won Icc Women's World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप 2025 अपने नाम कर पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया। इन तस्वीरों के जरिए देखिए कैसे महिला टीम ने इस जीत का जश्न मनाया।
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।
2005 और 2017 में इतिहास रचने से चूकी भारतीय टीम डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नहीं चूकी और 52 रन से जीत दर्ज कर महिला वनडे क्रिकेट की नई विश्व चैंपियन बन गई।
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारत की पहली महिला विश्व कप जीत पर बीसीसीआई ने टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की।
महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारत के तिरंगे से लिपटकर खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और इस यादगार पल को जी भर कर सेलिब्रेट किया।
पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया।
icc womens world cup winners list
भारतीय महिला टीम ने इस जीत का जश्न पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के खुशी के आंसू नहीं रूक रहे थे।
पहली बार आईसीसी महिला विश्व कफ की ट्राफी जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ टीम ने खुशिया मनाई और खूब सेल्फियां ली।
