मानसून के आने से पहले ही रूटीन में शामिल कर लीजिए खास टिप्स, पूरे सीजन भर रहेंगे हेल्दी और फिट
बदलते मौसम के साथ बारिश सभी लोगों को अच्छी लगती है लेकिन यह कई बीमारियों और संक्रमण को भी लेकर आती है। मानसून के सीजन में आप बिना किसी बीमारी की चपेट में आए सेहत का ख्याल रख सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
इन दिनों नौतपा का मौसम चल रहा है जिसमें नौ दिनों में तापमान सबसे तेज रहता है। जून में बारिश की दस्तक होने लगती है जो गर्मी के बाद ठंडक का अहसास दिलाता है। बदलते मौसम के साथ बारिश सभी लोगों को अच्छी लगती है लेकिन यह कई बीमारियों और संक्रमण को भी लेकर आती है। मानसून के सीजन में आप बिना किसी बीमारी की चपेट में आए सेहत का ख्याल रख सकते है। इसके लिए आज हम कुछ टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके बेहद काम आएगी।
बदलते मौसम या बारिश के आने के साथ कई बीमारियां भी साथ में आती है जो हमारी सेहत पर बुरी तरह से असर डालती है। मानसून सीजन में दूषित पानी के पीने से टाइफाइड, हैजा, और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी बीमारियां होती है। इसके लिए आपको सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है।
51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
मानसून में पानी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है यानि आपको पानी पीने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। इसके लिए आप उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। पीने का पानी वाला कंटेनर भी आपको पानी भरने से पहले साफ रखना चाहिए।
मानसून, ठंडक का अहसास तो कराती है लेकिन बीमारियों के बढ़ने से इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का कारण भी होता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।इसके लिए आपको डाइट में विटामिन सी, डी और जिंक से भरपूर पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।
मानसून के आने के साथ ही हमे अपनी डाइट में भी बदलाव करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में संतरा, नींबू, आंवला और हरी सब्जियां शामिल करें. अदरक, लहसुन, और हल्दी का सेवन करें। यह सभी चीजें आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
मानसून की दस्तक के साथ जहां पर बीमारियां बढ़ने लगती है वहीं पर मच्छरों की संख्या भी सबसे ज्यादा हो जाती है। मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारी के मामले मिलने लगते है।मच्छरों से बचने के लिए घर में मच्छरदानी और मॉसक्यूटो रिपेलेंट यूज कर सकते हैं। साथ ही आस-पास साफ-सफाई भी रख सकते है।
मानसून के मौसम में हर जगह नमी होने की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा होता है। इसके लिए नमी के कारण स्किन पर बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं. ऐसे में बारिश के दौरान अगर आप भीग जाएं तो तुरंत नहाएं और स्किन को सूखा रखें।
मानसून के मौसम में बदलाव की वजह से शरीर के सभी अंगों पर असर पड़ता है। दिल पर इस बीमारी का खतरा होता है तो वहीं पर तनाव की स्थिति भी हो सकती है। इसके लिए आप रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहे।
