वीरेंद्र सहवाग से कितनी छोटी हैं पत्नी आरती, शादी के 20 साल बाद टूटेगा रिश्ता?
वीरेंद्र सगवाग ने अपनी बचपन की दोस्त आरती से 2004 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन अब ये खबरें हैं कि ये कपल एक दूसरे से अलग होने का मन बना चुका है।
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। मीडिया में खबरें फैल गई है कि वह शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी आरती से जल्द तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है। (सभी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन अब उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों 20 साल बाद एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं? तो चलिए जानते हैं दोनों के रिश्ते से जुड़ी कुछ बातें...
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
‘मैं सिलेक्टर होता तो… वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान, बोले- ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
सहवाग को नजफगढ़ का नवाब कहा जाता है। सहवाग और आरती की जोड़ी मशहूर जोड़ियों में से एक मानी जाती थी, लेकिन अब एक दम से दोनों के तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है।
इतना ही नहीं ये भी खबर है कि वीरू और आरती एक दूसरे से कई समय से अलग भी रह रहे हैं। सहवाग ने पिछली दिवाली पर अपने बेटों और मां के साथ फोटो शेयर की थी, लेकिन इस तस्वीर में आरती कहीं भी दिखाई नहीं दी थीं।
aarti and virender sehwag
सहवाग और आरती की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि दोनों की शादी पूर्व कानून मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने अपने घर पर करवाई थी। जेटली की भारतीय क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी और वह सहवाग के काफी करीब भी थे।
जानकारी के लिए बता दें कि सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हुआ था। जबकि उनकी पत्नी का जन्म 16 दिसंबर 1980 को हुआ। दोनों के बीच केवल दो साल का ही अंतर है। वहीं दोनों के दो बेटे भी हैं।
