PM Modi @75: इन 10 सालों में पीएम मोदी ने कैसे और कब मनाया अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरे
PM Modi 75th Birthday Celebration: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। साल 2014 से अब तक कैसा जन्मदिन रहा है। इसके बारे में हम तस्वीरों में जानते है।
- Written By: दीपिका पाल
PM Narendra Modi Birthday Celebration: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। इस बार 2025 का जन्मदिन भी बेहद खास रहने वाला है जिसकी घोषणा बीजेपी ने कर दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने यानि साल 2014 से अब तक कैसा जन्मदिन रहा है। इसके बारे में हम तस्वीरों में जानते है।
2014- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस सन् में ही अपनी पारी की शुरुआत की थी। उस दौरान 17 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने अपने 64वें जन्मदिन पर अपने घर गांधीनगर में मां हीराबेन के साथ जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव छूकर अपना जन्मदिन मनाया। मां हीराबेन ने बेटे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद के साथ ही उपहार के तौर पर 5001 रुपए दिए। उन्होंने इस उपहार को जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किए थे।
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
2015- पीएम मोदी ने 17 सितंबर 2015 को अपना 65वां जन्मदिन 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित स्मारक प्रदर्शनी के दौरान मनाया। इस दौरान बैंडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल से भी मुलाकात की थी।
2016- पीएम मोदी अपने 66वें जन्मदिन पर गांधीनगर गए और मां हीराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद नवसारी में आयोजित दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया।
2017- पीएम मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन के दिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को लेकर बिताया। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के पूर्व मार्शल अर्जन सिंह के घर गए जिनका एक दिन पहले निधन हुआ था।
2018- पीएम मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को गिफ्ट और स्टेशनरी गिफ्ट की।
2019- पीएम मोदी ने अपना 69वां जन्मदिन गुजरात के सरदार सरोवर डैम जाकर मनाया। यहां पर उन्होंने नर्मदा की पूजा की और जनसभा को संबोधित किया। साथ ही 'नमामि नर्मदे' महोत्सव का उद्घाटन किया। सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास जाकर चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।
2020- इस साल में कोरोना का दौर चल रहा था इसलिए पीएम मोदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर किसी तरह का आयोजन या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। दिव्यांगों को उपकरण भेंट किए गए।
2021- देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही मची हुई थी तो वहीं उसी दौरान कोरोना वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया। पीएम मोदी ने अपने 71वें जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीन की पहला टीका लगाया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन चलाए गए विशाल टीकाकरण अभियान में एक दिन में ही 2.5 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना।
2022- पीएम मोदी ने अपना 72वां जन्मदिन मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मनाया। यहां पर नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीते रखें गए थे। उस दौरान मां के पास जाने की इच्छा प्रधानमंत्री मोदी की पूरी नहीं हो पाई थी।
2023- पीएम मोदी ने अपने 73वें जन्मदिन पर दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करने के तौर पर मनाया। इसके अलावा मेट्रो लाइन विस्तार के उद्घाटन से लेकर पीएम विश्वकर्मा योजना की भी शुरुआत की।
2024- पीएम मोगी ने अपना 74वां जन्मदिन ओडिशा में मनाया। यहां पर राजधानी भुवनेश्वर में उन्होंने जनता मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ‘सुभद्रा’ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 2028-29 तक 21 से 60 वर्ष आयु की एक करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में पांच साल में 10,000 रुपये की सालाना वित्तीय सहायता प्रदान की जाने की मदद थी।
