इस बार क्रिसमस ट्री को इन 5 ट्रेंडी थीम्स से दें स्टाइलिश लुक, बदल जाएगी आपके घर की वाइब
Trendy Christmas Tree Themes: अगर आप क्रिसमस ट्री को नया अंदाज देना चाहते है तो, आपको हम कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश ट्री डेकोरेशन थीम्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो घर में पॉजिटीव वाइब्स को बढ़ा देते है।
- Written By: दीपिका पाल
Top 5 Christmas Tree Themes: दुनिया के सबसे बड़े त्योहार में से एक क्रिसमस को आने में कुछ दिन शेष रह गए है। वहीं पर बाजारों में लाल कैप, जिंगल बेल्स और केक जैसी चीजें नजर आने लगी है। क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप क्रिसमस ट्री को नया अंदाज देना चाहते है तो, आपको हम कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश ट्री डेकोरेशन थीम्स के बारे में जानकारी दे रहे है जो घर में पॉजिटीव वाइब्स को बढ़ा देते है।
1. क्लासिक रेड एंड गोल्ड थीम- क्रिसमस के मौके पर आप अगर अपने ट्री को क्लासिक रेड एंड गोल्ड थीम से सजाते है तो बेहतरीन लगता है। दरअसल यह वाली थीम अब हर कोई अपनाता है। इसे सजाने के लिए लाल और सुनहरे बॉल ऑर्नामेंट्स, गोल्डन रिबन्स और फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा ऊपर स्टार या एंजेल टॉपर लगाएं और नीचे रेड-गोल्ड रैपिंग पेपर में गिफ्ट्स रखें। यह थीम परंपरा वाली है।
Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
2. बोहो और रस्टिक थीम- आप क्रिसमस ट्री को इस वाली थीम से नया लुक दे सकते है। जूट, लकड़ी के ऑर्नामेंट्स, ड्राइड ऑरेंज स्लाइस, पाइन कोन और वार्म येलो लाइट्स से ट्री सजाएं। इसके साथ ही आप हैंडमेड मैक्रेमे या फैब्रिक बो भी लगा सकते हैं। यह थीम सिंपल पर क्लासी भी लगती है।
3. व्हाइट विंटर वंडरलैंड थीम- आप क्रिसमस ट्री की सजावट करने के लिए इस थीम को अपना सकते है। इसे सजाने के लिए आप सफेद बॉल्स, स्नोफ्लेक ऑर्नामेंट्स, सिल्वर टच और कूल व्हाइट लाइट्स से ट्री को सजाएं. थोड़ा सा फॉक्स स्नो डाल दें तो ट्री बिल्कुल बर्फ से ढका हुआ लगेगा। यह थीम मॉडर्न इंटीरियर के काम की होती है।
4. पिंक और पेस्टल थीम- आप क्रिसमस के मौके पर अपने ट्री को सजाने के लिए पिंक और पेस्टल थीम को अपना सकते है। इसके लिए पेस्टल पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और गोल्ड टच वाले ऑर्नामेंट्स ट्री को सॉफ्ट और ड्रीमी लुक देते हैं।यह थीम खासकर बच्चों के कमरे या इंस्टाग्राम-लवर लोगों के लिए परफेक्ट है।
5. पर्सनलाइज्ड फैमिली थीम- आप क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इस थीम को अपना सकते है। यह थीम आपको इमोशनल टच देने का काम करती है। पर्सनलाइज्ड थीम अपनाने के लिए फैमिली फोटो ऑर्नामेंट्स, बच्चों के बनाए सजावटी आइटम्स, नाम वाले टैग्स और साल की यादों से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें ट्री पर लगाएं. यह ट्री हर किसी को रोककर देखने पर मजबूर कर देगा।
