ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल बनाता है टेक नेक सिंड्रोम का शिकार, इन एक्सरसाइज से पाएं राहत
लगातार मोबाइल फोन और लेपटॉप पर काम करते रहने से टेक नेक सिंड्रोम की समस्या से परेशान हो जाते है इसके लिए आप अगर इन खास प्रकार की एक्सरसाइज का तरीका अपनाते हैं तो आपको राहत मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
आजकल की जीवनशैली के अनुसार हर कोई लगातार मोबाइल और गैजेट्स का इस्तेमाल करते रहते है जो भले ही आपके लिए एंजॉयमेंट हो लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करना आपको टेक नेक नामक गंभीर बीमारी की चपेट में ले सकता है। इस समस्या में पोश्चरल डिफॉर्मिटी यानी गर्दन के पीछे हंच बैक और झुके हुए कंधे सामान्य पोश्चर खराब हो जाते है इसमें हाथों में सुन्नपन, सिरदर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द ग्रेनी हंप जैसे लक्षण नजर आते है। गर्दन में स्ट्रेन या खिंचाव महसूस होने लगता है, जिससे दर्द उठता है। इनसे बचने के लिए आप इन खास प्रकार की एक्सरसाइज को अपना सकते है जिससे आपकी गर्दन की मांसपेशियां मजबूत बनेगी औऱ दर्द भी कम ही होगा।
1- स्फिंक्स (sphinx)- इस समस्या से निजात पाने के लिए स्फिंक्स एक्सरसाइज का तरीका अपनाएं। इसके लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें और इसके सहारे उठें। पेट के हिस्से तक शरीर को उठाएं और ऊपर उठने के बाद गर्दन को ऊपर की तरफ मोड़ें।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
2- वॉरियर (warrior)- इस हेल्थ समस्या को सही करने के लिए वॉरियर पोज एक्सरसाइज का तरीका आप अपना सकते है। इसके लिए दोनों पैर फैला कर खड़े हो जाएं। दाएं पैर को दाएं दिशा में मोड़ें और घुटने हल्का सा मोड़ लें। इस दौरान ध्यान रहे कि दूसरा पैर बिल्कुल सीधा रहे। हाथों को फैलाएं और दाएं हाथ की तरफ गर्दन मोड़ कर देखें। इस तरह दूसरे पैर से प्रक्रिया को दोहराएं।
3-कैट कैमल पोज (Cat Camel Pose) इस हेल्थ समस्या को सही करने के लिए कैट कैमल पोज एक्सरसाइज का तरीका आप अपना सकते है। दोनों हाथों और पैरों के सहारे बैठें, पेट अंदर की तरफ घुसा कर गर्दन को नीचे और ऊपर की तरफ मोड़ें। इसी तरह पेट को कैमल की तरह ऊपर की तरफ उठाएं और फिर गर्दन को घुमाएं।
4-बो पोज (bow pose) इस हेल्थ समस्या को सही करने के लिए बो पोज एक्सरसाइज का तरीका आप अपना सकते है। शरीर को धनुष की तरह मोड़ कर इस पोज को किया जाता है। इससे टेक नेक के साथ झुके हुए कंधे भी ठीक होते हैं। पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़ें और सीने से ऊपर की शरीर को उठाएं।
