योगामय हुई आज पूरी दुनिया…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इन दिग्गजों ने किया योगाभ्यास, देखें तस्वीरों में
दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। संपूर्ण शारीरक विकास के लिए योग सबसे बेहतर गतिविधि होता है। यहां पर योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने योग किया है।
- Written By: दीपिका पाल
दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। संपूर्ण शारीरक विकास के लिए योग सबसे बेहतर गतिविधि होता है। यहां पर योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने योग किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक योग सत्र का में हिस्सा लिया। योग को आधार बनाते हुए बात कही है।, यह आयोजन भारत में अब तक के सबसे बड़े योग आयोजनों में से एक माना जा रहा हैजिसमें करीब 3 लाख लोग शामिल हुए।
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।इसके साथ ही योगाभ्यास भी किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत की। वहीं पर योग क्रियाएं और प्राणायाम भी किया है।
आज अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी योग किया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ITBP ने पैंगोंग त्सो के तट पर 14,100-14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित बीओपी धन सिंह थापा और चार्त्से (24 बटालियन, लेह) पर योगाभ्यास किया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर देश के सभी इलाकों और जलवायु परिस्थितियों में योग सत्र आयोजित किए। यहां पर दुनिया में योग का प्रचार किया गया है।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 36वीं बटालियन के वीर जवानों ने आदि कैलाश त्रिशूल क्षेत्र में 14,700 फीट की ऊंचाई पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से सीजीआई न्यूयॉर्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं... मेरे दादाजी योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में योग देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है।
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने भी योग किया है।
