एकनाथ शिंद ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, शाम तक नए CM की हो सकती है घोषणा
अगले मुख्यमंत्री के रूप में कौन संभालेगा राज्य का कार्यभार, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच आज एकनाथ शिंदे ने अपने मुख्यमंत्री पद से और कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही आज शाम तक नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
- Written By: विधी शर्मा
आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपने राज्यपाल के कार्यालय पहुंचे।
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने तक एकनाथ शिंदे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहेंगे।
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
तुम्हारे पास बंदूकें, तो हमारे पास तिरंगा, मुंबई में छात्रों की हुंकार, उद्धव ठाकरे का सरकार पर बड़ा हमला
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
नवभारत संपादकीय: 6 सांसदों के विलय पर सियासी संग्राम, स्पीकर के फैसले को चुनौती देगी शिवसेना (यूबीटी)
महायुति गठबंधन की निर्णायक जीत और 132 से अधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद, गठबंधन ने अभी तक सरकार का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं किया है।
एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थकों से उनके मुख्यमंत्री बने रहने के पक्ष में समर्थन जताने के लिए मुख्यमंत्री निवास ‘वर्षा’ के बाहर इकट्ठा न होने की अपील की है।
देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में कुल 230 सीट जीतकर बड़ी जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इसका फौसला आज शाम तक हो सकता है।
