Diwali Home Decor: कम बजट में घर को बनाएं दिवाली रेडी, अपनाएं ये 7 आसान आइडिया
Budget Diwali Decoration: दिवाली पर घर को सजाने के लिए महंगे डेकोर आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है। फूलों, पुरानी कांच की बोतलों और घर में मौजूद चीजों की मदद से सजाएं घर। जानें 7 बजट-फ्रेंडली आइडिया।
पुरानी रंगीन चूड़ियों को फेंकने के बजाय उन्हें धागे, मोतियों और लटकन की मदद से सजाएं। तैयार वॉल हैंगिंग को एंट्रेंस या किसी खाली दीवार पर लगाकर घर को क्रिएटिव फेस्टिव लुक दें।फोटो.सोशल मीडिया
रंगीन कागज से 3D स्टार लैंटर्न बनाकर उन्हें खिड़की या बालकनी में टांगें। इन्हें सजाने के लिए बैटरी से चलने वाली LED लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आइडिया कम बजट में घर को अलग लुक देगा।फोटो.सोशल मीडिया
रंगोली के लिए रंग खरीदने के बजाय गेंदे की पंखुड़ियों, गुलाब और चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। गोलाकार डिजाइन बनाकर उसके आसपास छोटे दीये रखें। इससे घर का प्रवेश द्वार खूबसूरत लगेगा।फोटो.सोशल मीडिया
घर में रखी साफ कांच की बोतलों में बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट्स लगाएं। इन्हें सेंटर टेबल या किसी खाली शेल्फ पर रखें। पुरानी बोतलों का दोबारा इस्तेमाल करने से खर्च भी कम होगा और घर को नया लुक भी मिलेगा।फोटो.सोशल मीडिया
दीवार, खिड़की या पर्दों के आसपास फेयरी लाइट्स लगाकर घर को वॉर्म लुक दिया जा सकता है। पुरानी लाइट्स इस्तेमाल करने से पहले उनकी वायरिंग जांच लें और बिजली के सॉकेट के पास सावधानी बरतें।फोटो.सोशल मीडिया
सोफे पर रखे कुशन कवर बदलें या घर में रखी रंगीन दुपट्टे को टेबल रनर की तरह इस्तेमाल करें। मरून, पीला, हरा और सुनहरा जैसे रंग कमरे को फेस्टिव लुक दे सकते हैं। कपड़े को दीयों और गर्म लाइट्स से दूर रखें।फोटो.सोशल मीडिया
पूजा की जगह पर साफ रंगीन कपड़ा बिछाएं और आसपास गेंदे के फूल, फूलों की पंखुड़ियां और पीतल या मिट्टी के दीये रखें। सजावट को व्यवस्थित रखें, ताकि पूजा के समय जरूरी सामान आसानी से मिल सके।फोटो.सोशल मीडिया