Diwali Fusion Sweets: इस दिवाली मेहमानों को खिलाएं 7 इंडो-वेस्टर्न मिठाइयां, स्वाद होगा एकदम खास
Diwali Sweet Recipes: इस दिवाली पारंपरिक मिठाइयों को दें नया अंदाज। गुलाब जामुन चीजकेक कप से लेकर मोतीचूर तिरामिसू और काजू कतली टार्ट तक, ट्राई करें ये 7 इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन डेजर्ट।
गुलाब जामुन को दें चीजकेक का नया अंदाज। बिस्किट क्रम्बल बेस पर क्रीमी चीजकेक लेयर डालें और ऊपर छोटे गुलाब जामुन सजाएं। पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करके ठंडा परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
इटैलियन तिरामिसू में मोतीचूर लड्डू का देसी स्वाद। कॉफी में हल्का डुबोए स्पॉन्ज केक, क्रीमी चीज और मोतीचूर की लेयर बनाएं। ऊपर कोको पाउडर और पिस्ता डालकर सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
काजू कतली और चॉकलेट का कॉम्बिनेशन मिठाई पसंद करने वालों को जरूर पसंद आएगा। क्रिस्पी बिस्किट बेस में चॉकलेट गनाश भरें और ऊपर काजू कतली के टुकड़े और कटे मेवे सजाएं।फोटो.सोशल मीडिया
इटैलियन पन्ना कोट्टा को दें देसी फ्लेवर। दूध, क्रीम, केसर और इलायची से तैयार इस क्रीमी डेजर्ट को छोटे ग्लास में सेट करें। ऊपर से कटे पिस्ता डालकर ठंडा परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
जलेबी और रबड़ी का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन इसे डेजर्ट कप में परोसकर नया लुक दें। ग्लास में जलेबी के टुकड़े और ठंडी गाढ़ी रबड़ी की लेयर बनाएं। क्रंच के लिए इसे परोसने से ठीक पहले तैयार करें।फोटो.सोशल मीडिया
नारियल और गुड़ के देसी स्वाद को चॉकलेट ट्रफल्स का नया रूप दें। नारियल और गुड़ के छोटे बॉल्स बनाकर मेल्टेड चॉकलेट में डुबोएं। ऊपर नारियल का बुरादा डालकर फ्रिज में सेट करें।फोटो.सोशल मीडिया
गाजर के हलवे को दें बेकरी स्टाइल ट्विस्ट। नरम आटे में गाजर के हलवे की फिलिंग भरकर रोल बनाएं और बेक करें। ऊपर क्रीम चीज ग्लेज डालकर हल्का गर्म ही परोसें।फोटो.सोशल मीडिया