-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Photos »
- Devon Conway Became The First Foreign Player To Retire Out In The History Of Ipl
IPL के इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने डेवॉन कॉन्वे, इस सीजन तिलक वर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बने
आईपीएल में डेवन कॉन्वे रिटायर्ड आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे बिना आउट हुए ही पवेलियन वापस चले गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तिलक वर्मा और डेवन कॉन्वे (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2025 के 22वें मुकाबले में डेवॉन कॉन्वे 69 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड आउट हो गए। यह मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा था। जिसमें पंजाब किंग्स ने 18 रनों से जीत हासिल की। (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल के इतिहास में पांच बार ऐसा हआ है, जब कोई बल्लेबाज बिना आउट हुए हैं पवेलियन की तरफ चला गया हो और उसे रिटायर्ड आउट दे दिया गया हो। रिटायर्ड आउट में बस बल्लेबाजों को मैदान छोड़कर बाहर जाना होता है। (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी थे, जो रिटायर्ड आउट हुए। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए साल 2022 में ये काम किया था। अश्विन का यह निर्णय टीम के पक्ष में गया। उन्होंने खुद को रिटायर्ड आउट किया और वे पवेलियन की तरफ लौट गए। (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने का दूसरा मामला 2023 में आया। जब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अथर्व तायडे को रिटायर्ड आउट होना पड़ा। धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 रनों की पारी के बाद उन्हें रिटायर कर जितेश शर्मा को लाया, हालांकि यह बदलाव उल्टा पड़ गया और जितेश तीन गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए। (फोटो-सोशल मीडिया)

गुजरात टाइटंस ने भी 2023 में यह कदम उठाया था। अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ साई सुदर्शन को रिटायर्ड आउट कर दिया और अंतिम ओवर से पहले राशिद खान को भेजा। उस समय गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। (फोटो-सोशल मीडिया)

तिलक वर्मा शुक्रवार 4 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में रिटायर्ड आउट होने वाले आईपीएल के इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन गए। वर्मा ने लय बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। (फोटो-सोशल मीडिया)

डेवॉन कॉन्वे मंगलवार 9 अपैल को रिटायर्ड आउट होने वाले आईपीएल के पांचवें खिलाड़ी बन गए। महाराज यदविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में डेवन कॉन्वे 69 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया। वो बड़े शॉट्स नहीं लगा पा रहे थे। जिस कारण से उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। (फोटो-सोशल मीडिया)
Devon conway became the first foreign player to retire out in the history of ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM


















