महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस, विधायक दल के नेता चुने गए, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री पद पर बैठ कौन राज्य सरकार का नेतृत्व करेगा, इस बात को लेकर सस्पेंस बरकरार था। आज भाजपा की कोर कमिटी मेंबर्स की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुना गया है।
- Written By: विधी शर्मा
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल और कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।
देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी और गठबंधन से मिले समर्थन के लिए सभी विधायक दल के नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनडीए नेता रामदास अठावले का भी आभार व्यक्त किया है।
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
मुंबई के विधान भवन में भाजपा के सभी नेताओं और विधायकों की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान सभी ने डेस्क बजाकर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया।
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। इन्हीं के साथ देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले भी मंच पर विराजमान थे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी ने देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में घोषित किया। साथ ही इस जीत के लिए उन्हे बधाई भी दी।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर देवेंद्र फडणवीस को ढेर सारी बधाईयां भी दी।
