Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संन्यास लेने के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं ये दिग्गज क्रिकेटर्स, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो संन्यास लेने के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने न केवल वापसी कि है बल्कि दमदार प्रदर्शन भी किया है। इनमें एक भारतीय नाम भी शामिल है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 23, 2024 | 08:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 10

स्पेशल लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉब सिम्पसन का है। उन्होंने कंगारू टीम के लिए 52 टेस्ट मैच खेलने के बाद 1968 में संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन 1977 में उन्होंने अपना मन बदल लिया और मैदान पर लौट आए और ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व किया। (सभी फोटो का सोर्स: सोशल मीडिया)

2 / 10

पाकिस्तानी दिग्गज जावेद मियांदाद भी इस लिस्ट में शामिल है। मियांदाद ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फिर तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के कहने पर वह फिर से मैदान पर वापस आए थे।

सम्बंधित ख़बरें
1

इमरान खान के खिलाफ ‘गवाह’ बनेंगे पूर्व ISI चीफ? वकील ने अटकलों पर लगाया पूर्णविराम, बताया क्या है सच

2

मुनीर ने इमरान की बहनों पर फिर ढाया कहर, अलीमा खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

3

इमरान खान के आंदोलन से डरे शहबाज! लाहौर में PTI नेताओं की एंट्री पर लगी रोक, हजारोंं समर्थक गिरफ्तार

4

Pakistan: लाहौर की सड़कों पर उतरेगी PTI, इमरान खान की रिहाई के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान

3 / 10

पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन का नाम भी खास लिस्ट में आता है। पीटरसन ने 2011 में व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन कुछ महीने बाद मन बदलने के बाद वे फिर से लौट आए।

4 / 10

पाकिस्तान को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान भी संन्यास के बाद मैदान पर लौट आए हैं। 1987 में विश्व कप से चूकने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने फिर से अपना मन बदला और 1992 में पाकिस्तान को चैंपियन बनाने में सफल रहे।

5 / 10

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 2021 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए वह फिर से मैदान पर लौटे।

6 / 10

ब्रेंडन टेलर ने कोलपैक डील साइन करने के बाद अपनी टीम से संन्यास ले लिया था, लेकिन यह डील एक-दो साल बाद ही खत्म हो गई। जिसके बाद वे अपनी टीम की ओर से दोबारा मैदान पर वापसी करने में सफल रहे।

7 / 10

कैरेबियाई दिग्गज क्रिकेटर कार्ल हूपर ने भी संन्यास के बाद वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 1999 के विश्व कप से पहले संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन 2001 में वापसी करने में सफल रहे। इस बार वापसी करते हुए वे 2003 में वेस्टइंडीज की कप्तानी भी करने में सफल रहे।

8 / 10

मोईन अली का नाम भी इस लिस्ट में आता है। संन्यास के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, लेकिन अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह से संन्यास ले चुके हैं।

9 / 10

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू भी खास लिस्ट में शामिल हैं। जब रायडू को विश्व कप 2019 के लिए नजरअंदाज किया गया तो वे नाराज हो गए और संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, कुछ दिनों बाद वे मैदान पर वापसी करने में सफल रहे। जिसके बाद उन्होंने कई घरेलू टूर्नामेंट और आईपीएल में हिस्सा लिया।

10 / 10

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार संन्यास से वापसी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सबसे पहले 2006 में टेस्ट से संन्यास लिया था। उसके बाद उन्होंने 2011 में वनडे फॉर्मेट से संन्यास लिया, लेकिन हर बार वह संन्यास से वापसी करने में कामयाब रहे।

Cricketers who made comeback after retirement ambati rayudu is also in list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2024 | 08:22 PM

Topics:  

  • Imran Khan

सम्बंधित ख़बरें

1

इमरान खान के खिलाफ ‘गवाह’ बनेंगे पूर्व ISI चीफ? वकील ने अटकलों पर लगाया पूर्णविराम, बताया क्या है सच

2

मुनीर ने इमरान की बहनों पर फिर ढाया कहर, अलीमा खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

3

इमरान खान के आंदोलन से डरे शहबाज! लाहौर में PTI नेताओं की एंट्री पर लगी रोक, हजारोंं समर्थक गिरफ्तार

4

Pakistan: लाहौर की सड़कों पर उतरेगी PTI, इमरान खान की रिहाई के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.