पोंगल के मौके पर घर के आंगन में बनाएं रंगोली की ये ट्रेंडी डिजाइन, त्योहार का बदलेगा माहौल
Pongal Rangoli Designs: 14 जनवरी को पोंगल का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार फसलों की कटाई के बाद सकारात्मक संदेश देने के लिए मनाते है।पोंगल के मौके पर आप रंगोली की डिजाइन खोज रहे है तो इन प्रकार की 6 रंगोली डिजाइन को बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Pongal Rangoli Designs in Hindi: भारत के दक्षिण भारतीय हिस्से में 14 जनवरी को पोंगल का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार फसलों की कटाई के बाद सकारात्मक संदेश देने के लिए मनाते है। पोंगल पर पूजा-पाठ के अलावा सजावट और रंगोली का महत्व होता है। पोंगल के मौके पर आप रंगोली की डिजाइन खोज रहे है तो इन प्रकार की 6 रंगोली डिजाइन को बना सकते है।
पोंगल के मौके पर आप रंगोली की डिजाइन में फूलों वाली रंगोली बना सकते है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप चॉक या सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते है। रंग-बिरंगे फूलों और पाउडर की मदद से आप यह फूलों वाली रंगोली बना सकते है।
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
पोंगल के मौके पर आप रंगोली डिजाइन बनाने की सोच रहे है तो, पॉट डिजाइन को चुन सकते है। इसके लिए पहले आप जहां पर रंगोली बना रहे है उस दरवाजे को चुन लीजिए, रंगोली में पोंगल का पॉट और उसके चारों ओर पैटर्न बनाएं।अब इसे मन चाहे रंग से भर दें या फिर फूलों का इस्तेमाल करें।
पोंगल के मौके पर आप सफेद डॉट्स वाली रंगोली बना सकते है। इस रंगोली को बनाने के लिए एक-दो रंग के साथ सफेद रंग की आवश्यकता होती है। इस रंगोली में सफेद पाउडर से डॉट्स बनाकर लाइन जोड़ी जाती है. बाकी डिजाइन में आप फूल या फिर भोगी पोंगल को चुन सकते हैं।
पोंगल के मौके पर आप रंगोली बनाने की सोच रहे है तो दीये वाली रंगोली डिजाइन को चुन सकते है। इसे बनाने के लिए आपको पीले फूलों और सफेद पाउडर का इस्तेमाल करें। लाल रंग के फूल दीया की आग बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप पोंगल की सबसे फेमस रंगोली डिजाइन को बना सकते है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप पहले पोंगल की फसल को भी रेखांकित करें। इसके अलावा रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप सफेद रंग के इस्तेमाल के साथ गन्ने के लिए फूलों की लेयर जरूर बना लें।
