संगम में महामहिम मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बनी दूसरी राष्ट्रपति
प्रयागराज में महाकुंभ का दौर चल रहा है आज सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने संगम नोज में स्नान किया है। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। गंगा पूजन और आरती की।
- Written By: दीपिका पाल
प्रयागराज में महाकुंभ का दौर चल रहा है आज सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संगम नोज में स्नान किया है। उन्होंने संगम में 3 डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। गंगा पूजन और आरती की।
बताते चलें कि, आज सोमवार राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया।
India Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
अहमदाबाद में दहला वस्त्राल: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 9 लोगों की दर्दनाक मौत
राष्ट्रपति मुर्मु का ऐतिहासिक विदेश दौरा, पहली बार जाएंगी मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
Draupadi Murmu 4
इस दौरान द्रोपदी मुर्मू ने संगम के नजारे देखें। इसके बाद राष्ट्रपति लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां दर्शन-पूजन किया। अब अक्षयवट जाएंगी। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी हैं।
संगम नोज पर राष्ट्रपति मुर्मू ने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी डाला। यह नजारा देखने लायक था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में संगम स्नान किया है। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
