PHOTOS: लाठीचार्ज-आंसू गैस…राजधानी दिल्ली में उमड़ा छात्रों का हुजूम, संसद के पास भारी क्लेश! देखें तस्वीरें
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। मामले पर संसद में हंगामा हुआ, जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CJP प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने के लिए बैरिकेडिंग की।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए।
Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
वांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी
पार्टी ने अपने समर्थकों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की। CJP ने कहा कि आंदोलन अहिंसक तरीके से जारी रहेगा।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि संसद मार्च की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसी कारण प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोका गया।
संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रास्तों को बंद किया गया।
जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। केंद्रीय दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गईं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं। छात्र इस दौरान मजेदार पोस्टर्स भी लेकर पहुंचे हैं।
जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
