‘हरतालिका तीज’ के लिए चुनें स्पेशल पायल, ये हैं कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन जो लगाएंगी आपकी खूबसूरती को चार चांद
आपको बता दें,'हरतालिका तीज' (Hartalika Teej) का पावन व्रत इस बार 6 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। जैसा कि, आप जानते है कि तीज-त्योहार के दिन हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, सोलह श्रृंगार में पायल (Payal) का भी जिक्र है। यह सुहागिन महिलाओं के महत्वपूर्ण आभूषणों में से एक है। ऐसे में आज हम आपके लिए दुल्हन पायल की कुछ बेहतरीन और सुंदर डिजाइन लेकर आए हैं। ये डिजाइन हर महिला के ऊपर खिलेगा।
- Written By: दीपिका पाल
आपको बता दें,'हरतालिका तीज' (Hartalika Teej) का पावन व्रत इस बार 6 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। जैसा कि, आप जानते है कि तीज-त्योहार के दिन हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, सोलह श्रृंगार में पायल (Payal) का भी जिक्र है। यह सुहागिन महिलाओं के महत्वपूर्ण आभूषणों में से एक है। ऐसे में आज हम आपके लिए दुल्हन पायल की कुछ बेहतरीन और सुंदर डिजाइन लेकर आए हैं। ये डिजाइन हर महिला के ऊपर खिलेगा।
हेवी स्टोन वर्क पायल डिजाइन- ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मॉडर्न डिजाइन की पायल ढूंढ रही हैं, तो इस तरह की बारीक साइज के स्टोन वाली पायल आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इसमें आपको कई सारे स्टोन वाले कलर्स देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से भी पेस्टल या डार्क कलर्स की पायल का डिजाइन अपने लिए कस्टमाइज करवा सकती हैं।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
दुल्हन पायल- आप इस तीज दुल्हन पायल भी ट्राई कर सकती हैं। हर महिलाओं को शादी के समय दुल्हन पायल दिया जाता है, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगता हैं। आप चाहें तो ट्रेंड के हिसाब से अपने पायल में कुछ अलग से डिजाइन तैयार करवा सकते हैं। कई महिलाओं को अपनी पायल में घुंघरू बेहद पसंद होते हैं। वे महिलाएं अपनी पायल में अलग से घुंघरू लगवा सकती हैं।
मोर वाली सिल्वर पायल -मोर की डिजाइन वाली ये चांदी की पायल (Peacock Design Payal) भी बेहद खूबसूरत है। सिल्वर की मोतियों वाली लेयर इस पायल को और भी खूबसूरत बना रही हैं। आप भी अपने लिए इस डिजाइन की पायल तीज पर खरीद सकती हैं।
लेयर्ड सिल्वर पायल- आप इस तरह की लेयर डिजाइन वाली पायल भी अपने लिए खरीद सकती हैं। जब आप इसे अपने इंडियन आउटफिट्स के साथ कैरी करेंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।
बिछिया वाली पायल - इसके अलावा घुंघरू और स्टोन वाली चांदी की बिछिया पायल भी न्यूली वेड महिलाओं पर खूब जचेगी। अगर आपको तीज में सबसे खूबसूरत दिखना है तो बिछिया पायल खरीद खरीद सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको बिछिया अलग से भी पहनने की जरूरत नहीं होगी। लेखिका-सीमा कुमारी
