दिवाली से पहले घर में लाएं ये पौधें, मां लक्ष्मी का होता है वास और मिलती है खुशहाली
Lucky Plants for Diwali: वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि, दिवाली से पहले अगर आप घर में कुछ पौधे लगाते है तो आपके घर में खुशहाली आती है और सकारात्मकता का संचार भी होता है।
- Written By: दीपिका पाल
Diwali Plant at Home: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़े त्योहारों में से एक होता है। इस मौके पर माता लक्ष्मी और श्रीगणेशजी की पूजा की जाती है तो वहीं पर घरों में रंगोली, दिया और बत्तियों से सजावट की जाती है। सजावट के लिए पौधों का लाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि, अगर आप घर में कुछ पौधे लगाते है तो आपके घर में खुशहाली आती है और सकारात्मकता का संचार भी होता है।
मनी प्लांट- दिवाली से पहले आपको घर में मनी प्लांट का पौधा लाना चाहिए। यह पौधा घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही सुख-शांति बढ़ाने का काम करता है। मनी प्लांट घर में रखने से धनलाभ की प्राप्ति होती है और घर का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ होता है।
Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Husband Appreciation Day: सिर्फ एक थैंक्यू से मजबूत होगी रिश्ते की डोर! जानें क्यों और कैसे मनाएं यह खास दिन
मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
बूंदी का रायता खाकर हो चुके हैं बोर? इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 यूनिक रेसिपीज; खाने का स्वाद होगा दोगुना
वाइट पलाश- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद पलाश के पौधे को लाना शुभ होता है। इस पौधे में लक्ष्मी माता का वास होता है तो वहीं पर लक्ष्मी पूजा में इसे रखने का महत्व होता है।अगर आप दिवाली से पहले घर में इस पौधे को लगाते हैं, तो आपके जीवन में भी सुख-समृद्धि का वास होता है। नकारात्मकता आपसे दूर भागती है।
जेड प्लांट - दिवाली से पहले वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इस पौधे को लाना चाहिए। कहते है कि, यह पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इस खास तरह के प्लांट को क्रासुला प्लांट के रूप में जाना जाता है। इस प्लांट को आप दिवाली पर लाकर घर के दाहिनी दिशा में रखें। कहते हैं ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
बैंबू ट्री- दिवाली से पहले आपको इस खास तरह के पौधे को घर पर लाना चाहिए। यह पौधा सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होता है तो वहीं पर पौधे को घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में आप इस पौधे को अपनी बालकनी, छत या घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं। यह पौधा दिवाली की रौनक बढ़ाने के साथ ही सुख-शांति का माहौल बनाता है।
