दुल्हन अपने हाथों में बनाएं मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइंस, हर कोई कहेगा-कितनी खूबसूरत है..
Easy Mehndi Design 2025: आप इस साल दुल्हन बन रही है और हाथों में कौन सी मेहंदी लगाएं इसे लेकर कन्फ्यूजन में है तो आज हम आपके इस परेशानी का हल ढूंढ लाए है। हम टॉप 10 मेहंदी डिजाइन के बारे में बता रहे।
- Written By: दीपिका पाल
Bridal Mehndi Designs:शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में दुल्हन-दुल्हन पर सबकी निगाहें टिकी होती है। आउटफिट्स से लेकर मेहंदी की डिजाइन हो हर कुछ परफेक्ट रहना भी जरूरी है। अगर आप इस साल दुल्हन बन रही है और हाथों में कौन सी मेहंदी लगाएं इसे लेकर कन्फ्यूजन में है तो आज हम आपके इस परेशानी का हल ढूंढ लाए है। हम टॉप 10 मेहंदी डिजाइन के बारे में बता रहे है।
शादी के मौके पर आप पारंपरिक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन को लगा सकते है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको राजस्थान की शाही विरासत, गहराई, जटिलता और सांस्कृतिक सौंदर्य का मेल देखने के लिए मिलेगा। इस डिजाइन से रॉयल लुक लगता है।
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
शादी के लिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन में आप इस अरेबिक मेहंदी डिजाइन को चुन सकते है।बोल्ड लाइन्स, थिक शेडिंग और सुंदर फ्लोरल पैटर्न—यह डिजाइन मॉडर्न और क्लासिक दोनों अच्छे लगते है।
राजस्थान का मारवाड़ी स्टाइल मेहंदी में आप झलका सकते है। इन लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी डिजाइन में सरल और सुंदर संस्करण और पतली लाइने और क्लीन पैटर्न इसे बेहद एलिगेंट नजर आता है।
शादी के मौके पर आप इंडो अरेबिक मेहंदी का स्टाइल चुन सकते है। इसमें भारतीय और अरबी डिजाइनों का खूबसूरत फ्यूज़न नजर आता है। इसके अलावा जटिल पैटर्न और bold shading इसे दुल्हनों की पसंदीदा बनाते हैं।
शादी की लेटेस्ट डिजाइन में आप फ्लोरल मेहंदी की डिजाइन चुन सकते है। इस तरह के फूलों के पैटर्न कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं जाते। यह सरल औऱ पारंपरिक मेहंदी डिजाइन लगती है।
शादी के मौके पर दुल्हन मोर की मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगा सकती है। इसमें मोर के मोटिफ हर डिजाइन को रॉयल टच देने का काम करते है। यह डिजाइन दुल्हन के लिए सबसे परफेक्ट्स और बोल्ड लुक देती है।
दूल्हा-दुल्हन मेहंदी की यह डिजाइन सबसे मशहूर डिजाइन में से एक है। ब्राइडल मेहंदी का सबसे खास रूप जिसमें हाथों पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों को खूबसूरती से उकेरा जाता है।
शादी के मौके पर हर तरफ चमक नजर आती है तो मेहंदी में क्यों न हो इसके लिए आप गिल्टर वाली मेहंदी हाथों में लगा सकती है। मेहंदी में हल्का ग्लिटर मिलाकर इसे और भी शाइनी और ग्लैमरस बनाया जाता है।
आज कल हर कोई लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस में इस मिनिमलिस्टिक मेहंदी डिजाइन को चुन सकते है। इस डिजाइन में कम लाइन्स, क्लीन पैटर्न और classy look देने का काम करता है।
मुगल कला से प्रेरित इस डिजाइन को दुल्हन अपने हाथों में बना सकती है।फूल, बेलें और पैस्ले डिजाइन इसे royal और detailed बनाते हैं।
