बैड न्यूज की रफ्तार हुई धीमी, कल्कि 2898 एडी जलवा कायम, जानें इंडियन 2 और सरफिरा का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बैड न्यूज की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। इंडियन 2 और सरफिरा का जादू नहीं चल सका है।
- Written By: सोनाली झा
बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बैड न्यूज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है।
बैड न्यूज ने रिलीज के 6वें दिन यानी बुधवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टटोल कमाई 36.85 करोड़ रुपये हो गए हैं।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
बैड न्यूज में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने किया है।
कल्कि 2898 एडी ने बुधवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 622.10 करोड़ रुपये हो गए हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा ने 13वें दिन 35 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.20 करोड़ रुपये हो गया है।
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने 13वें दिन 1.07 करोड़ करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 79.22 करोड़ रुपये हो गया है।
लक्ष्य लालवानी की डेब्यू फिल्म किल ने बुधवार को 30 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.15 करोड़ रुपये हो गया है।
