Ajay Devgn के डूबते करियर को इस फिल्म से मिला था सहारा, बॉक्स ऑफिस पर हो गई थी नोटों की बारिश
Ajay Devgn Best Film: अजब देवगन अपने समय का एक बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। तीनों खान के आगे उनका स्टारडम भी किसी से कम नहीं था। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन का करियर आज भले ही बहुत अच्छा नजर आता हो, लेकिन एक समय था जब उनकी 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थीं। एक समय पर उनका करियर डूबने की कगार पर था। इस बीच एक फिल्म उनके डूबते करियर के लिए सहारा बनी। आइए जानें अजय की उस मूवी के बारे में.....
- Written By: निक्की राय
अजय देवगन आज बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम है। एक समय पर अजय का करियर खतरे में आ चुका था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। अजय देवगन ने सुपरहिट फिल्म 'फूल और कांटे' से फिल्मी दुनिया में 1991 में कदम रखा था।
अजय अपनी पहली ही फिल्म से छा चुके थे। 1992 में उनकी दूसरी फिल्म 'जिगर' आई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। यहां तक उनका करियर काफी अच्छा चल रहा था।
Ajay Devgn Help: एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन ने दिया था महिमा चौधरी का साथ, एक्ट्रेस ने सुनाया भावुक किस्सा
अजय देवगन के 57वें बर्थडे पर फैंस का सैलाब, ‘शिवशक्ति’ के बाहर दिखा जबरदस्त क्रेज, वीडियो आया सामने
अजय देवगन और काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद दोस्ती, फिर प्यार से शादी तक का रहा सफर
‘दृश्यम 3’ के बीच अजय देवगन का सरप्राइज, नए प्रोजेक्ट से फिर मचाएंगे धमाल, जानें रिलीज डेट
लगातार 7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद उनकी सारी उम्मीद डूब चुकी थीं, लेकिन साल 1994 में उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनके करियर को डूबने से बचा लिया। इस फिल्म ने उनकी किस्मत चमका दी। इस फिल्म को करते ही अजय देवगन बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन गए।
साल 1994 में आई फिल्म 'दिलवाले' ने फिर से अजय को ऊचांईयों पर पहुंचा दिया। रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई। इस फिल्म ने ना फिर अजय बल्कि सुनील शेट्टी की भी किस्मत को चमका दिया।
फिल्म 'दिलवाले' में अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ रवीना टंडन लीड रोल में थे। ये एक एक्शन-ड्रामा से भरपूर लव स्टोरी थी। इसके साथ ही इसके सारे गाने भी सुपरहिट हुए थे। आज भी इस फिल्म के गाने बहुत पसंद किए जाते हैं।
इस फिल्म के बाद अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के अनुसार महज 2.10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 11.98 करोड़ की कमाई की थी।
साल 1993 में उनके करियर का एक बुरा दौर शुरु हुआ। एक के बाद एक फ्लॉप और डिजास्टर फिल्मों के बाद अजय काफी परेशानी में आ चुके थे। सभी को लगने लगा था, अब उनका करियर खत्म होने वाला है।
