Baisakhi Fashion 2026: इस बैसाखी दिखना है सबसे स्टनिंग? ट्राई करें पटियाला से लेकर को-ऑर्ड के ये लेटेस्ट लुक्स
Baisakhi Outfit Ideas: बैसाखी का त्योहार न सिर्फ खुशियों और उत्सव का प्रतीक है बल्कि इस दिन ट्रेडिशनल फैशन का खास क्रेज भी देखने को मिलता है। अगर आप इस बैसाखी सबसे स्टनिंग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो पटियाला सूट, शरारा, अनारकली और ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट जैसे लेटेस्ट आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बैसाखी का त्योहार रंगों, खुशियों और नई फसल के उत्सव का प्रतीक है। पंजाब और उत्तर भारत में इस दिन का विशेष महत्व है जहां लोग पारंपरिक परिधान पहनकर जश्न मनाते हैं। अगर आप भी इस बैसाखी पर बोरिंग आउटफिट्स से हटकर कुछ हटके और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो ये सूट डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
बैसाखी का जिक्र हो और पटियाला सूट की बात न हो ऐसा मुमकिन नहीं है। हैवी घेरे वाली सलवार और शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन हमेशा ही हिट रहता है। इस बार आप ब्राइट मस्टर्ड, केसरिया या फिर रानी पिंक जैसे वाइब्रेंट कलर्स चुनें। इसके साथ मल्टीकलर फुलकारी दुपट्टा आपके लुक को असली पंजाबी मुटियार वाला टच देगा।
Myths Vs Facts: किन लोगों के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना है फायदेमंद? आयुर्वेद में जानें इसका महत्व
Flax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Calcium Rich Foods: दूध नहीं पीते? जानिए वो 8 चीजें जो चुपचाप पूरी कर सकती हैं शरीर में कैल्शियम की कमी
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
सिंपल और सोबर लुक चाहने वालों के लिए स्ट्रेट कट कुर्ती और ब्रॉड प्लाजो का चुनाव करना सही रहेगा। इसके साथ एक कंट्रास्ट हैवी दुपट्टा कैरी करें जो एक साधारण लुक को भी बेहद अट्रैक्टिव बना देता है। अपने लुक को पूरा करने के लिए पंजाबी जूती पहनना न भूलें। मेकअप को न्यूड रखें और आँखों पर थोड़ा डार्क काजल लगाएं।
नई जनरेशन की लड़कियों के लिए को-ऑर्ड सेट्स एक शानदार चुनाव हैं। एथनिक प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी वाले को-ऑर्ड सेट्स आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स देते हैं। ये सेट्स उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं जो भारी-भरकम दुपट्टों को संभालना पसंद नहीं करतीं।
अगर आप थोड़ा रॉयल और सोफिस्टिकेटेड दिखना चाहती हैं तो फ्लोर लेंथ अनारकली सूट बेस्ट ऑप्शन है। नीरू बाजवा के चिकनकारी या गोटा-पट्टी वर्क वाले अनारकली लुक्स बैसाखी की शाम के फंक्शन के लिए बेहतरीन हैं। इसके साथ लंबी चोटी में सुनहरी परांदा और बड़े झुमके पहनकर आप सबका दिल जीत सकती हैं।
पिछले कुछ समय से शरारा सूट का क्रेज लड़कियों में बहुत बढ़ा है। अक्सर पेस्टल और डार्क शेड्स के शरारा सेट्स बहुत ही खूबसूरत लुक देते हैं। घुटनों तक की कुर्ती और नीचे हैवी फ्लेयर वाला शरारा न केवल आपको लंबा दिखाता है बल्कि फेस्टिवल्स में डांस और मस्ती के लिए काफी कंफर्टेबल भी रहता है।
