‘बाहुबली’ की ‘देवसेना’ की हुई ट्विटर पर एंट्री
मुंबई. साउथ की सुपरहिट 'फिल्म' बाहुबली में 'देवसेना' के किरदार में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की ट्विटर पर एंट्री हो गयी है। अनुष्का के काफी फैन्स हैं। अनुष्का ने अपनी मासूमियत और कातिलाना अंदाज़ से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म 'निशब्दम' की रिलीज से पहले ट्विटर पर अकाउंट बनाया है।
- Written By: काजल चोपड़े
अनुष्का ने इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
India Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Pineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Peddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
बंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
अनुष्का ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,”आप सभी को नमस्कार, उम्मीद है कि आप सभी अच्छा कर रहे हैं और सुरक्षित होंगे। आप सभी आने वाले दिनों में कुछ दिलचस्प अपडेट के लिए मेरे आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @MsAnushkaShetty पर मुझे फॉलो करें।”
अनुष्का के फैन्स उनके ट्विटर पर अकाउंट बनाने से काफी उत्साहित हैं।
हालांकि, अनुष्का का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट अभी तक वैरिफाइड नहीं है।
कयास लगाया जा रहा है कि अनुष्का ने अपने फैन क्लब अकाउंट को ऑफिशियल बना लिया है।
अनुष्का के फैन्स उनकी फिल्म ‘निशब्दम’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन नज़र आने वाले हैं।
तमिल थ्रिलर यह फिल्म अमेज़न प्राइम इंडिया पर 2 अक्टूबर रिलीज़ होने वाली है।
इस फिल्म में अनुष्का और माधवन के अलावा माइकल मैडसेन, अंजलि, सुब्बाराजू और शालिनी पांडे भी नज़र आने वाले हैं।
फिल्म की कहानी एक प्रतिभाशाली और मूक आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दुखद घटना का गवाह बनने के बाद जांच में फंस जाता है।
अनुष्का और आर माधवन 14 साल बाद दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।
