करवा चौथ पर पैरों में लगाएं आलता के ये ट्रेंडी डिजाइंस, कम समय में खूबसूरत दिखेंगे आपके पैर
Karwa Chauth Alta designs: अगर आप करवा चौथ के मौके पर आलता लगाने की सोच रहे है तो आज हम आपको कुछ खास तरह की डिजाइंस के बारे में बता रहे है जिसे बनाना आसान है और लगने के बाद पैर खूबसूरत लगते है।
- Written By: दीपिका पाल
Karwa Chauth Alta Designs: सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाने वाला है। इस व्रत के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है तो वहीं पर हाथ और पैरों में मेहंदी लगाती है। कई बार पैरों में मेहंदी लगाना आसान नहीं हो पाता है इसके लिए आलता बेस्ट ऑप्शन होता है। अगर आप करवा चौथ के मौके पर आलता लगाने की सोच रहे है तो आज हम आपको कुछ खास तरह की डिजाइंस के बारे में बता रहे है जिसे बनाना आसान है और लगने के बाद पैर खूबसूरत लगते है।
फूलों वाली डिजाइन है बेस्ट- सोशल मीडिया पर कई तरह के आलता डिजाइंस ट्रेंड करते है। इसमें फूलों वाली आलता डिजाइन आपको काफी पसंद आएगी। यह खास तरह की डिजाइन में पैरों पर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आकर्षक लगती है। यह डिजाइन न केवल आपके पैर के लिए खूबसूरत लगता है बल्कि फेस्टिव सीजन में अलग लुक नजर आएगा।
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
क्लासी डिजाइन- शादी या किसी व्रत-त्योहार के मौके पर क्लासी दिखने वाली आलता डिजाइन को पैरों में उकेरा जाता है। क्लासी डिजाइन खासकर नई-नवेली दुल्हनों के पैरों में अच्छी लगती है।
सिंपल डिजाइन लगाएं- आप पैरों में सिंपल सी दिखने वाली आलता डिजाइन भी लगा सकते है। यह आसान होने के साथ दिखने में खूबसूरत सी लगती है। आप पैरों के बीचों-बीच आलता से एक गोलाई में टिक्की बना सकते है। वहीं पर गोले के चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न उकेरे जाते हैं। ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगता है।
