धरती से इंसानों के खत्म हो जाने के बाद ये जानवर करेगा पूरी दुनिया पर राज, वैज्ञानिक ने किया दावा!
दुनिया खत्म होगी और शायद उससे पहले इंसान और जीवन भी खत्म हो जाएगा। यह सम्भावना तो सभी को पता है। इसमें किसी को संदेह नहीं है कि एक समय आएगा जब पृथ्वी इंसानों के रहने के लायक नहीं रह जाएगी।
- Written By: शिवानी मिश्रा
दुनिया खत्म होगी और शायद उससे पहले इंसान और जीवन भी खत्म हो जाएगा। यह सम्भावना तो सभी को पता है।
पर क्या आपने एक बात पर कभी गौर किया है की दुनिया में आए हर महाविनाश के बाद जीवन फिर से पनपा है और उससे पहले जो जानवर दुनिया पर राज कर रहे थे वे खत्म हो गए।
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
ऐसा डायनासोर, ऊनी मैमथ समेत कई बड़े जानवरों के साथ हुआ था कि उनके विलुप्त होने के बाद भी जीवन पनपता रहा। अगर ऐसा हुआ, तो कौन सा जानवर दुनिया पर राज करेगा। एक साइंटिस्ट ने इस सवाल का जवाब दिया है।
इसमें किसी को संदेह नहीं है कि एक समय आएगा जब पृथ्वी इंसानों के रहने के लायक नहीं रह जाएगी।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पशुविज्ञानी और जीवविज्ञानी टिम कॉलसन ने कहा है कि इंसानों के खुद ही हाथों दुनिया खत्म करने के हालात में ऑक्टोपस पनपनेगें और अपनी काबिलयतों के दम पर अगली सभ्यता का निर्माण करेंगे।
बता दें कि ऑक्टोपस समुद्री जीवन के सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक माना जाता है। वो वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है। इस वैज्ञानिक का दावा है - जब इंसान पृथ्वी पर नहीं रहेंगे तब 8 पैरों वाला जीव हमारे ग्रह पर राज करेगा।
ऑक्टोपस जमीन पर शिकार के ऐसे तरीके खोज सकते हैं जैसे कि इंसानों ने समुद्र में शिकार करने के तरीके खोज लिए हैं।
ये समुद्री जीव पानी से बाहर 30 मिनट का वक्त गुजार कर सकते हैं और लाखों सालों में वे जमीन पर शिकार करने के कुशल शिकारी बन सकते हैं।
