अगर बच्चों को लग जाए लू, तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी बड़ी राहत, लू हो जाएगी छू मंतर
गर्मी के मौसम में खासतौर पर, छोटे बच्चों को लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। लू लगने पर बच्चों को तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जो बच्चों को राहत दिला सकते है। घर में मौजूद चीजों से ही आप
- Written By: दीपिका पाल
देश के कई राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दिन में लू के थपेड़ों ने लोगों को घर के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है।आपको बता दें, गर्मी के मौसम में खासतौर पर, छोटे बच्चों को लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। लू लगने पर बच्चों को तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जो बच्चों को राहत दिला सकते है। आइए जानें इन घरेलू उपाय के बारे में-
जानकारों का मानना है कि प्याज का रस लू उतारने में बहुत प्रभावी होता है। आप प्याज का रस निकालकर बच्चों के कानों के पीछे और छाती पर लगा सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
कई बार बच्चों को लू लगने के साथ ही डायरिया की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के साथ कोशिश करे कि बच्चे को हाइड्रेट रखा जा सकें और बच्चे को ठंडी और हवादार जगह पर रखें। ठंडे पानी की पट्टियां उसके सिर, हाथ व पैर पर भी समय-समय पर रखते रहे।
बेल का शरबत भी लू से राहत दिलाने में भी काफी असरदार साबित हो सकता है। इसे बनाना भी आसान है और बच्चों को पसंद भी आएगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू पानी बच्चों को पिलाएं। इसमें विटामिन C होता है, जो शरीर को ठंडा रखता है और लू से राहत दिलाता है। आप इसमें थोड़ा सा नमक और शक्कर भी मिला सकते है।
आपको बता दें, कच्चा आम लू में बहुत फायदेमंद होता है। आप कच्चे आम का पना बनाकर बच्चों को पिला सकते हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है।
