साल 2025 के चैलेंज में सोशल मीडिया पर 75 हार्ड चैलेंज का अल्टीमेट टेस्ट जमकर वायरल हुआ है। इस खास चैलेंज में बॉडी ही नहीं माइंडसेट को भी बदला गया है। इस चैलेंज को अपनाने के लिए लोगों ने दो वर्कआउट, क्लीन डाइट, पानी पीना, रीडिंग और नो-चीट-डे जैसे नियम शामिल थे। लोगों ने इसे इसलिए अपनाया क्योंकि इसमें मेंटल स्ट्रेंथ पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया।