Diwali Sweets Recipe: बाजार की मिठाई महंगी है तो घर पर बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां
Easy Diwali Sweets: दिवाली पर बाजार की महंगी मिठाइयों के बजाय घर पर बनाएं 7 आसान डेजर्ट और मिठाइयां। रसगुल्ला आइसक्रीम से लेकर मालपुआ और फ्रूट कस्टर्ड तक, जानें झटपट रेसिपी।
बाजार से रसगुल्ले लाकर उन्हें छोटे टुकड़ों में काटें। बाउल में वनीला आइसक्रीम डालें और ऊपर से रसगुल्ले रखें। ठंडा-ठंडा डेजर्ट तैयार है।फोटो.सोशल मीडिया
कद्दूकस नारियल को कड़ाही में गुड़ के साथ पकाएं। इलायची पाउडर मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने पर घी लगी प्लेट में फैलाएं। ठंडा करके बर्फी काट लें।फोटो.सोशल मीडिया
एक पैन में 2 कप दूध, 2 चम्मच कोको पाउडर, 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर और चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा करके फ्रिज में रखें और परोसें।फोटो.सोशल मीडिया
घी में सूजी को धीमी आंच पर भूनें। ठंडा होने पर पिसी चीनी, इलायची और थोड़ा नारियल मिलाएं। गुनगुने घी या दूध की मदद से लड्डू बांध लें।फोटो.सोशल मीडिया
ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोलें। गर्म दूध में डालकर चीनी के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा होने पर कटे सेब, केला, अंगूर और अनार मिलाएं।फोटो.सोशल मीडिया
आधा कप मैदा, 1/4 कप सूजी, आधा कप दूध और थोड़ी सौंफ मिलाकर घोल बनाएं। छोटे मालपुए तलें और चीनी की चाशनी में डुबोएं। ऊपर से कटे मेवे डालें।फोटो.सोशल मीडिया
मखानों को घी में भूनकर दरदरा पीस लें। उबलते दूध में डालकर 8-10 मिनट पकाएं। चीनी और इलायची मिलाएं। ठंडी या गर्म सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया