हाई ब्लड प्रेशर पर WHO का खुलासा, 46% वयस्कों को नहीं होती इस गंभीर बीमारी की जानकारी
हर व्यक्ति में हाइपरटेंशन और दिल की बीमारी के खतरे मिलते जा रहे है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खुलासा किया है कि, उच्च रक्तचाप से पीड़ित करीब 46% वयस्कों को पता नहीं है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है।
- Written By: दीपिका पाल
High BP: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों को बीमार करके रख दिया है। जहां पर हर व्यक्ति में हाइपरटेंशन और दिल की बीमारी के खतरे मिलते जा रहे है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खुलासा किया है कि, उच्च रक्तचाप से पीड़ित करीब 46% वयस्कों को पता नहीं है कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है।
स्टडी में कहा गया कि, 20 से कम उम्र के लोगों में ब्लड प्रेशर के हाई औऱ लो होने की परेशानी देखी जा रही है। ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में जानकारी नहीं होने से कई अंगों को प्रभावित करता है।
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
इस समस्या को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण धमनियों में रक्त का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है।
हाई बीपी की वजह से हृदय, मस्तिष्क, किडनी और अन्य अंगों पर गंभीर असर होने का जोखिम रहता है। साथ ही कई मामलों में यह किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण किडनी फेल होने का भी खतरा बना रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर के इन लक्षणों के अलावा कुछ लोगों को नाक से खून आने और आंखों से संबंधित दिक्कतें होने का भी जोखिम रहता है।
कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे किडनी की समस्या, मधुमेह और स्लीप एपनिया के शिकार लोगों में भी इसका जोखिम देखा जाता रहा है। इससे बचाव करते रहें।
