1.1 करोड़ रुपए का इनामी माओवादी गणेश एनकाउंटर में ढेर, दो महिला माओइस्ट की भी मुठभेड़ में मौत
Odisha Encounter: सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेता और केंद्रीय कमेटी सदस्य गणेश उइके को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नक्सल ढेर (फाइल फोटो)
Top Naxalite Ganesh Uikey Encounter: ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्रिसमस के दिन एक बड़े ऑपरेशन में CPI (माओइस्ट) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों के प्रमुख कमांडर गणेश उइके को मार गिराया। 69 वर्षीय गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए, जिनमें दो महिला कैडर भी शामिल थीं।
ओडिशा पुलिस के नक्सल ऑपरेशन के DIG अखिलेश्वर सिंह ने कहा, “उड़ीसा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।” उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ ओडिशा के कंधमाल और गंजम जिलों की सीमा पर स्थित राम्पा के जंगलों में हुई, जहां गणेश उइके का एनकाउंटर हुआ।
कौन था गणेश उइके?
बता दें कि गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का मुखिया माना जाता था। उसके सिर पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गणेश उइके की उम्र 69 साल थी और वो तेलंगाना के नालगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुललेमाला गांव का रहने वाला था। गणेश उइके को पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे कई नामों से जाना जाता था। बाकी तीन माओवादी, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में और भी खोजबीन की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
तीन माओवादी में दो महिलाएं भी शामिल
इस ऑपरेशन में मारे गए तीन माओवादी में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया था।
यह भी पढ़ें- लोग जिंदा जल रहे थे…दरवाजा नहीं खुल रहा था, चश्मदीद ने बयां किया कर्नाटक बस हादसे का खौफनाक मंजर
जब सुरक्षा बलों ने जंगल में प्रवेश किया, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में चारों नक्सलियों को मार गिराया गया।
