आज ओडिशा दौरे पर होंगे PM नरेंद्र मोदी, कर सकते हैं रोड शो भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 नवंबर को भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक रोड शो करने बाद एक सभा को संबोधित भी कर सकते हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो - सोशल मीडिया
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 नवंबर को भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस बाबत ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज की रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में ही रहेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज यानी शुक्रवार को भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक रोड शो करने बाद एक सभा को संबोधित भी कर सकते हैं। इस बाबत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी।
मनमोहन सामल ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 29 नवंबर को शाम करीब सवा चार बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह हवाई अड्डे के निकट एक सभा को संबोधित कर सकते हैं। सामल ने यह भी बताया था कि प्रधानमंत्री हवाई अड्डा के पास से राजभवन चौराहे तक रोड शो करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री मोदी आज पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा आ रहे हैं। यह खास कार्यक्रम 29, 30 नवंबर और एक दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल भी शामिल होंगे।सामल ने यह भी बताया कि शहर में अपने प्रवास के दौरान मोदी भुवनेश्वर में स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।
