-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Odisha »
- Odisha Student Who Committed Self Immolation Blames Icc
Odisha:आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता बोले- शिक्षक के बजाय बेटी को बताया आरोपी
- Written By: Saurabh Pal
ओडिशा में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता ने कहा कि ICC में शिक्षक के बजाय मेरी बेटी को जिम्मेदार ठहराया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी बेटी चली गई है। उसकी मौत पर राजनीति न करें, मैं लड़ाई लड़ूंगा

पीड़ित परिवार और सीए मांझी (फोटो-सोशल मीडिया)
भुवनेश्वरः आत्मदाह करने वाली ओडिशा की 20 वर्षीय छात्रा के पिता ने बेटी की मौत के लिए मंगलवार को उसके कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सदस्यों को ‘‘पूरी तरह से जिम्मेदार” ठहराया। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की छात्रा की शिकायत के बाद आईसीसी सदस्यों ने पक्षपाती रिपोर्ट तैयार की, जिसके कारण छात्रा ने परिसर में 12 जुलाई को खुद को आग लगा ली।
आत्मदाह की कोशिश में छात्रा 95 प्रतिशत तक जल गई और मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने कहा, ‘‘आईसीसी के सदस्य असली दोषी हैं। उन्होंने एक पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट तैयार की जिसके कारण मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
शिक्षक के बजाय मेरी बेटी को ठहराया आरोपी
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
छात्रा के पिता ने कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं की और मेरी बेटी के यौन एवं मानसिक उत्पीड़न में शामिल आरोपी शिक्षक के बजाय मेरी बेटी को ही दोषी ठहराया। उन्होंने दावा किया कि प्राचार्य ने आईसीसी रिपोर्ट के आधार पर मेरी बेटी से कहा कि मामले में उसकी गलती थी और कॉलेज के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष के खिलाफ झूठा आरोप लगाने के लिए उसे दंडित किया जा सकता है। बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय में एकीकृत बी.एड. पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्राचार्य के कक्ष से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आत्मदाह कर ली थी। छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी की जंग से लड़ने के बाद सोमवार रात दम तोड़ दिया।
छात्रा के पिता ने ICC के खिलाफ की शिकायत
उसके पिता ने कहा कि आईसीसी के सदस्यों को भी जांच के दायरे में लाया जाए। उन्होंने बालासोर के जिलाधिकारी सूर्यवंशी मयूर विकास और पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद से आईसीसी के खिलाफ शिकायत की। वे राज्य सरकार की ओर से दी गई अनुग्रह राशि सौंपने छात्रा के घर गए थे तभी छात्रा के पिता ने शिकायत की। बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी ने भी छात्रा के यौन और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर आईसीसी की रिपोर्ट को लेकर चिंता व्यक्त की। सारंगी ने कहा कि मैंने आईसीसी की रिपोर्ट देखी है। यह आरोपी शिक्षक को बचाने के लिए तैयार की गई थी।
ये भी पढ़ें- ओडिशा कॉलेज छात्रा की मौत की जांच के लिए SIT का गठन, भाजपा सांसद ने खोल कई राज
सांसद सारंगी का दावा-रिपोर्ट में विभागाध्यक्ष का महिमामंडन
सारंगी ने दावा किया कि इसमें विभागाध्यक्ष का महिमामंडन किया गया है। प्राचार्य और आरोपी शिक्षक दोनों को निलंबित कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय दिन भर बंद रहा और परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई छात्र संगठनों ने बालासोर शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया और छात्रा के लिए न्याय की मांग की। छात्रा के पिता ने लोगों से इस मामले का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी चली गई। मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया उसका राजनीतिक इस्तेमाल न करें। हालांकि, मैं उसे न्याय दिलाने के लिए लड़ता रहूंगा।”
-एजेंसी इनपुट के साथ
Odisha student who committed self immolation blames icc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
Jul 08, 2026 | 06:31 PMSudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Jul 08, 2026 | 06:22 PMविरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
Jul 08, 2026 | 06:22 PMमहाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
Jul 08, 2026 | 06:18 PMढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 06:14 PMदतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र; 4 और दावेदारों ने लिया फॉर्म
Jul 08, 2026 | 06:08 PMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














