ओडिशा : बीच समुद्र में जहाज पर हमला , केंद्रपाड़ा में कर रहा था गश्ती
ओडिशा के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के प्रतिबंधित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक नौका के चालक दल ने गश्ती जहाज पर आमतौर पर हमला कर दिया।
- Written By: शिवानी मिश्रा
केंद्रपाड़ा (कांसेप्ट फोटो सौ. सोसल मीडिया)
नवभारत डेस्क : ओडिशा के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के प्रतिबंधित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक नौका के चालक दल ने गश्ती जहाज पर आमतौर पर हमला कर दिया। इसके साथ ही चालक दल ने साजिश के तहत हमला किया, जो बाबूबली तट के पास अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि नौका के चालक दल के सदस्यों ने गश्ती जहाज को डुबोने की कोशिश की। राजनगर मैंग्रोव (वन्यजीव) वन प्रभाग के एक अधिकार जब नौका ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, तो गश्त कर रहे कर्मियों ने आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाईं और बाद में नौका को रोक लिया गया और चालक दल के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Odisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया
हालांकि उनमें से नौ भागने में सफल रहे, जबकि नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि नौका ने प्रतिबंधित गलियारों में अतिक्रमण करके वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, उड़ीसा समुद्री मत्स्य पालन विनियमन अधिनियम और समुद्री अभयारण्य नियमों का उल्लंघन किया है। केंद्रपाड़ा जिले में स्थित गहिरमाथा तट पर साल भर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। यह ‘ओलिव रिडले’ कछुओं के सबसे बड़े ज्ञात प्रजनन स्थलों में से एक है।
बता दें कि गहिरमाथा में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध साल भर लागू रहता है, और इसे समुद्री अभयारण्य का दर्जा दिया है। गहिरमाथा में एक दुर्लभ प्रजाति के माने जाने वाले ऑलिव रिडले कछुए पाए जाते हैं, जिन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के जरिए संविधान की पहली सूची में शामिल जानवरों में शामिल किया गया है।
