ओडिशा में जमुई जैसी हैवानियत! गुहार लगाती रही युवती, आरोपियों का नहीं पसीजा दिल, तीन गिरफ्तार

Odisha Jamui-Like Incident: ओडिशा के ढेंकनाल से वायरल वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाली है, जहां प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ओडिशा वायरल वीडियो
ओडिशा की घटना सोर्स (AI GENERATED)
Published on
Updated on

Odisha Jamui-like Brutality: बिहार के जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी मन को विचलित और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूरा मामला ओडिशा के ढेंकनाल का बताया जा रहा है। इस घटना में एक युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।

छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिनका पहचान क्रमशः सरोज नायक (41), समीर नायक (37) और संग्राम रथ के रूप में हुई है।

यह मामला ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं। इस दरमियान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट भी की जा रही है।

ओडिशा वायरल वीडियो
गमछे का रंग भगवा है...जमुई मामले पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी पर तंज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

वीडियो में छोड़ देने की गुहार लगा रही युवती

वायरल वीडियो में युवती बार-बार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आती है। इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की अपील करती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

18 सितंबर की घटना

वायरल वीडियो 18 सितंबर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो जोड़े कपिलाश घुमने गए थे। इसी दौरान एक जोड़ा आप्तिजनक हरकत करते हुए पाया गया जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर प्रेमी जोड़ों स्थानीय लोगों से लड़ने लगे जिसपर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है जिसकों लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com