ओडिशा में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, इस इलाके में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मी समेत कई घायल
Odisha News: ओडिशा में स्थिति और बिगड़ने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए सस्पेंड की गई हैं। स्थानीय सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।
- Written By: रंजन कुमार
ओडिशा में हिंसा के बाद सड़क पर पड़ी ईंटें। इमेज-सोशल मीडिया
Odisha Internet Services Suspended: ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन ने कल शाम यानी 15 दिसंबर की शाम 6 बजे से पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। यह झड़प सुंदरगढ़ टाउन पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में रीजेंट मार्केट के पास सुबह 11 बजे एक छोटी-सी कहासुनी के बाद शुरू हुई। दो समूह के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। कुछ लोगों ने तलवारों से भी हमला किया, जिससे सड़क पर पत्थर और चट्टानें बिखर गईं।
इस हिंसा में कम-से-कम 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। सुंदरगढ़ शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है। गलत सूचना और आगे हिंसा बढ़ने से रोकने के लिए 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे। हालात सामान्य करने के लिए शांति समिति की बैठक बुलाने की कोशिशें जारी हैं।
सुंदरगढ़ में तनाव
सुंदरगढ़ में तनाव बना है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह की और हिंसा को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुंदरगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर सुभंकर मोहपात्रा ने बताया कि अशांति को रोकने के लिए पूरे शहर में धारा 163 लगा दी गई है। इसके साथ ही गलत जानकारी फैलने से रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने को इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं और लपटों से दहला कटक! मछली बाजार के गोदाम में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
बंगाल का फरार TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार, STF ने चलाया विशेष अभियान, 10 दिन पहले बेटे को किया था अरेस्ट
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर मौत का तांडव! अचानक धधक उठी भीषण आग, जान बचाने के लिए पटरियों पर दौड़े यात्री
मांस को लेकर विरोध प्रदर्शन
ब्रिजेश राय (DIG वेस्टर्न रेंज) ने कहा है कि मांस को लेकर विरोध-प्रदर्शन और छोटी-मोटी कहासुनी हुई। इसकी जानकारी मिलते ही हमारी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। फिर स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कीगई। घटना के बाद सुंदरगढ़ शहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की गई है। गलत सूचना और स्थिति और बिगड़ने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। हालात सामान्य करने को शांति समिति की बैठक बुलाने की कोशिशें जारी हैं। शहर में 10 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात हुई है।
