Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हार से परेशान, वोट चोरी का नया शिगूफा’, धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर पलटवार

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। उन्होंने ओडिशा रैली को लेकर कहा कि संविधान के बजाय कांग्रेस के ‘शहजादे' राहुल गांधी एवं पार्टी बचा रही कांग्रेस।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 11, 2025 | 08:29 PM

धर्मेंद्र यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटनाः केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में ‘संविधान बचाओ’ रैली आयोजित करने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि संविधान के बजाय कांग्रेस के ‘शहजादे’ राहुल गांधी एवं पार्टी को बचाने के लिए एक और राजनीतिक पर्यटन है। प्रधान ने तंज कसा कि आज राहुल गांधी की स्थिति ‘‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा’ कहावत को चरितार्थ करती है।

प्रधान ने कहा कि यह संविधान बचाने के लिए नहीं है, बल्कि राहुल गांधी और कांग्रेस को बचाने के लिए है। प्रधान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी द्वारा ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित संविधान बचाओ रैली दरअसल कांग्रेस के शहजादे का एक और राजनीतिक पर्यटन था। यह ‘संविधान बचाओ’ नहीं बल्कि ‘ राहुल गांधी और कांग्रेस बचाओ’ समावेश है।”

कांग्रेस सरकार में बिचौलिया लूटते थे ओडिशा का पैसाः धर्मेंद्र प्रधान

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम

कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…

BJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि ओडिशा में भाजपा की जनहितैषी सरकार के प्रति जनता का अडिग विश्वास कांग्रेस को परेशान कर रहा है। ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद ही नहीं है। ओडिशा के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, किसानों और मजदूरों ने कांग्रेस को दशकों पहले नकार दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे में राहुल गांधी का ओडिशा के गरीबों के हित की बात करना छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का रहा है। दिल्ली से कांग्रेस की सरकारों द्वारा भेजे गए पैसों को कभी बिचौलिए लूट लेते थे, तो कभी (पार्टी) अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के हक को अपने खास वोटबैंक को समर्पित कर देती थी।

ये भी पढ़ें- भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले राजा सिंह- ‘हिंदुत्व ही मेरी पहली और आखिरी पहचान’

‘हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे राहुल और खड़गे’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हुई है, जिसके बाद राहुल गांधी एवं खरगे निर्वाचन आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी यह भी है कि संविधान बचाने का उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए, संविधान को रौंदते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था। राहुल गांधी की हालत आज, ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसी है।

‘हार से परेशान, वोट चोरी का नया शिगूफा’

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि बार-बार चुनावी हार के बाद एक बार फिर बिहार के आगामी चुनाव में हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ का नया शिगूफा लेकर आई है। उन्होंने कहा कि मगर, ओडिशा सहित देश की जनता, कांग्रेस और राहुल गांधी के हर प्रपंच व फरेब को अब पहचान चुकी है और आगे भी ऐसे जनविरोधी और संविधान विरोधियों को हर चुनाव में जनता करारा जवाब देती रहेगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Dharmendra pradhan hits back at congress says congress is finished in odisha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Dharmendra Pradhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.