-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- North East »
- Supreme Court Got Angry Over Investigation Of Manipur Violence
मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच
- Written By: Saurabh Pal
Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह की भूमिका को लेकर सुनवाई चल रही थी। एन बीरेन सिंह के कथित ऑडियो क्लिप की जांच पर SFL की टीम को बेंच ने फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Manipur News: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में जातीय हिंसा में पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की कथित भूमिका से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच को लेकर केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की कार्रवाई पर मंगलवार को नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गलत बताया। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि उसने ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता के बारे में नहीं पूछा था, बल्कि आवाज के नमूनों की जांच का निर्देश दिया था।
बेंच ने कहा कि हमने वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में नहीं पूछा था। हम यह जानना चाहते हैं कि उस आवाज को व्यक्ति की स्वीकृत आवाज के साथ जांचने के बाद क्या यह पहचाना जा सकता है कि दोनों में एक ही व्यक्ति बोल रहा है? बेंच ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा, ‘‘हमें वीडियो की प्रामाणिकता स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरी प्रक्रिया ही गलत दिशा में जाती प्रतीत हो रही है। केवल अस्पष्ट उत्तर दिए जा रहे हैं। सीएफएसएल को लग रहा है कि हम जानना चाहते हैं कि वीडियो प्रामाणिक है या नहीं।”
सुप्रीम कोर्ट ने सिंह की बेटी द्वारा दायर उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मामले में पक्षकार बनाए जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि यह कोई पारिवारिक सहायता कार्यक्रम नहीं है। याचिकाकर्ता कुकी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट (केओएचयूआर) की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मामले की स्वतंत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच का अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री जुड़े हैं, उसी का सीएफएसएल प्रयोगशाला पर प्रशासनिक नियंत्रण है।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
हालांकि बेंच ने कहा कि आप प्रशासनिक नियंत्रण के आधार पर हर संगठन की प्रामाणिकता पर संदेह नहीं कर सकते। हमें विदेश से एक संगठन लाना होगा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दूसरी अदालत में होने के कारण मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त के लिए निर्धारित की गयी। शीर्ष अदालत ने इससे पहले राज्य सरकार से उसके निर्देशों के बावजूद लीक हुए ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर एक नयी फोरेंसिक रिपोर्ट रिकॉर्ड में नहीं लाने के लिए सवाल किया था।
पूर्व सीएम के कथित ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच
पांच मई को, पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका का आरोप लगाने वाले लीक ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर एक फोरेंसिक रिपोर्ट की पड़ताल की थी और राज्य सरकार से जांच पर एक नयी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने मेहता द्वारा प्रस्तुत (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) सीएफएसएल की सीलबंद रिपोर्ट खोली थी और उन्हें जांच पर राज्य के अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करने को कहा था।
ये भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष करेगा ‘खेला’ या NDA की एकतरफा जीत? जानें क्या है वोटों का समीकरण
बीरेन सिंह ने बढ़ते दबाव के कारण दिया था इस्तीफा
राज्य सरकार ने पीठ को सूचित किया है कि जातीय हिंसा में सिंह की भूमिका का आरोप लगाने वाले लीक ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर एक फोरेंसिक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तैयार है। राज्य भाजपा के भीतर कलह और नेतृत्व परिवर्तन की बढ़ती मांगों के बीच, सिंह ने 9 फरवरी को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शीर्ष अदालत ने इससे पहले मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में सिंह की कथित भूमिका का आरोप लगाने वाले लीक ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता पर सीएफएसएल से एक सीलबंद फोरेंसिक रिपोर्ट मांगी थी।-एजेंसी इनपुट के साथ
Supreme court got angry over investigation of manipur violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














