Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: ‘न मोदी बचा पाएगा न अमित शाह…भ्रष्ट सीएम जाएगा जेल’, असम में गरजे राहुल

असम में राहुल गांधी हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर बरसे। उन्होंने असम सीएम को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम बताते हुए कहा कि मोदी-शाह भी नहीं बचा पाएंगे। हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजेंगे कांग्रेस के शेर।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 16, 2025 | 07:44 PM

राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुहावटीः कांग्रेस की निगाहें असम की सत्ता पर हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे असम की सियासत तल्ख होती जा रही है। क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस का सियासी टकराव पर्सनल लेवल पहुंच गया है। इसकी वजह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जो कभी कांग्रेस हुआ करते थे। राहुल गांधी के खिलाफ उनकी तीखी टिप्पणियों ने सियासी तल्कियों को व्यक्तिगत कर दिया है। आज राहुल गांधी ने असम के चायगांव में मंच से असम के मुख्यमंत्री को जेल भेजने की चेतावनी दी है।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री अमस का है। इनको जेल जान से कोई नहीं बचा सकता है। न अमित शाह बचा पाएंगे न भाजपा बचा पाएगी। कुछ समय में कांग्रेस के बब्बर शेर हिंमता बिस्वा सरमा को जेल पहुंचाएंगे।

‘न अमित शाह बचा पाएगा, न मोदी बचा पाएगा’

सम्बंधित ख़बरें

नरसंहार का खुला आह्वान…हिमंत के ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

कांग्रेस ने निकाला तो भाजपा में जगह तलाश रहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, BJP की तारीफ तो राहुल गांधी पर हमला

SIT का बड़ा धमाका! गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

असम BJP के वीडियो पर बवाल: CM हिमंत को मुस्लिमों पर गोली चलाते दिखाया, गिरफ्तारी की उठी मांग

गांधी ने आगे कहा कि आप के मुख्यमंत्री खुद को असम का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि राजा समझते हैं। असम का राजा 24 घंटे कभी अडानी को कभी अंबानी को आपका धन आपकी जमीन देने में लगे हैं। मगर आप उनकी आवाज टीवी में सुनेंगे तो आपको पता लगेगा उनकी आवाज में डर है। उनके अंदर डर भरा हुआ है। क्योंकि वो जानते हैं एक कांग्रेस के शेर उनको जेल भेजे देंगे। असम के सीएम और उनके परिवार के लोगों ने जो भ्रष्टाचार किए हैं उसका कभी न कभी हिसाब देना पड़ेगा। इससे “न उनको मोदी बचा पाएगा न अमित शाह बचा पाएगा। वो जेल के अंदर दिखेंगे।

असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है – और, कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है – क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह! pic.twitter.com/vpk78BU8Tr — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2025

ये भी पढ़ें-कांग्रेस की बैठक में घुसा BJP का खबरी, राहुल गांधी के ‘मन’ की बात हेमंता के पास

कांग्रेस की बैठक में हुई बातें लीक

बता दें कि जनसभा से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की बैठक की थी। इस बैठक में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजेंगे। लिखकर ले लो। लेकिन कांग्रेस की बैठक शामिल किसी नेता ये बात लीक कर दी। इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए लिखा कि राहुल गांधी स्वयं देशभर में दर्ज मामलों में जमानत पर बाहर हैं।

राहुल गांधी ने गौरव गोगोई को इसलिए भेजा असम

गौरतलब है कि असम में कांग्रेस और भाजपा में सीधी लड़ाई है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी हर हाल में सत्ता पाना चाहती है। इसके लिए राहुल गांधी हाल ही में असम कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन किया। आगामी चुनाव के मद्देनजर फायर ब्रांड कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भेजा है।

Rahul gandhi said corrupt assam cm himanta will be sent to jail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 07:44 PM

Topics:  

  • Assam
  • Himanta Biswa Sarma
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.